डोडा पोस्त सप्लाई के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को फलोदी डीएसटी ने गिरफ्तार किया है। आरोपी गोकलराम लंबे से समय से फरार चल रहा था। फलोदी एसपी सतनाम सिंह ने बताया- भोजासर थाना क्षेत्र के मानेवड़ा निवासी गोकलराम को एनडीपीएस मामले में पकड़ा है। आरोपी पर 34.740 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त की सप्लाई करने का आरोप है। एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर शुरू की जांच एसपी ने बताया- 27 अप्रैल 2026 को जिला स्पेशल टीम फलोदी और भोजासर थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए चाम्पासर निवासी मदाराम के कब्जे से 34.740 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया था। इस संबंध में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी, जिसमें पूछताछ के दौरान सामने आया कि बरामद डोडा पोस्त की सप्लाई मानेवड़ा निवासी गोकलराम ने की थी। गांव आने की मिलेगी सूचना डीएसटी को सूचना मिली थी कि गोकलराम अपने गांव आया हुआ है। इस सूचना के आधार पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ब्रजराज सिंह चारण और लोहावट वृत्ताधिकारी नगेन्द्र कुमार के निर्देशन में डीएसटी प्रभारी प्रदीप एएसआई के नेतृत्व में एक टीम ने कार्रवाई की। टीम ने आरोपी को दस्तयाब कर जांच अधिकारी अमरसिंह, उपनिरीक्षक थाना लोहावट के सुपुर्द कर दिया। पुलिस के अनुसार, गोकलराम लंबे समय से मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त रहा है। उसके खिलाफ भोजासर थाने में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े चार अलग-अलग मामले दर्ज हैं। ये रहे मौजूद इस कार्रवाई में डीएसटी प्रभारी प्रदीप एएसआई, हेड कॉन्स्टेबल महेन्द्र उज्जवल, कॉन्स्टेबल बाबूलाल, रामेश्वर (विशेष भूमिका), महेन्द्र चौधरी और गंगाराम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

You missed