भोजन केवल पेट भरने का माध्यम नहीं, बल्कि स्वास्थ्य और जीवन की बुनियाद है। ऐसे में सवाल यह है कि बाजार से खरीदकर घर पहुंचने वाली खाद्य सामग्री वास्तव में कितनी सुरक्षित है? विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस के अवसर पर जिले के खाद्य नमूनों का विश्लेषण कई महत्वपूर्ण संकेत दे रहा है। आंकड़े बताते हैं कि निगरानी तंत्र सक्रिय है, लेकिन अमानक खाद्य पदार्थों की मौजूदगी अब भी चिंता का विषय बनी हुई है।