रणथम्भौर में बाघिन टी-124 रिद्धी ने तीसरी बार एक शावक को जन्म दिया है। जिससे वन्यजीव प्रेमियों में खुशी की लहर है। बाघिन को हाल ही में नाल घाटी वन क्षेत्र में एक शावक के साथ देखा गया है। इससे पहले साल 2022 में एक शावक फिर साल 2023 में तीन शावकों को जन्म दिया था। वन विभाग की लगातार गश्त और निगरानी के दौरान बाघिन और उसके शावक की उपस्थिति दर्ज की गई हैं। रणथंभौर टाइगर रिजर्व में बाघ,बाघिन और शावकों की संख्या 77 हो गई। रणथंभौर टाइगर रिजर्व में वर्तमान में 23 बाघिन 25 बाघ 29 शावक है। वन विभाग कर रहा निगरानी रणथंभौर टाइगर रिजर्व फर्स्ट के डीएफओ मानस सिंह ने बताया- इस बाघिन रिद्धि एवं उसके शावक की गतिविधियों पर वन विभाग लगातार निगरानी रख रहा है, ताकि उनकी सुरक्षा एवं संरक्षण सुनिश्चित किया जा सके। शावक का स्वस्थ एवं सुरक्षित रूप से देखा जाना रणथम्भौर टाइगर रिजर्व में बाघ संरक्षण प्रयासों की सफलता का एक सकारात्मक संकेत है। तीसरी बार बनी मां बाघिन आरबीटी-124 रिद्धी ने साल 2023 के मई महीने में तीन शावकों को जन्म दिया था। यह रणथंभौर में यह दूसरा मौका था, जब बाघिन आरबीटी-124 रिद्धी ने शावकों को जन्म दिया था। साल 2022 नवंबर में जोन 3 में बाघिन रिद्धी एक शावक के साथ पर्यटकों को नजर आई थी, लेकिन बाद में यह शावक लापता हो गया था। जिसके अब फिर से बाघिन शावक के साथ नजर आई है।
