होंडा भारतीय स्कूटर बाजार में बड़ा दांव खेलने की तैयारी कर रही है. एक्टिवा की सफलता के बाद अब कंपनी एक ऐसे स्कूटर को लॉन्च करने की योजना बना रही है, जो पारंपरिक फैमिली स्कूटर्स से बिल्कुल अलग होगा. होंडा ADV 160 एडवेंचर-स्टाइल डिजाइन, दमदार इंजन और प्रीमियम फीचर्स के साथ आएगा, जिसे कंपनी लॉन्च कर सकती है.