लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में एक-दो नहीं, बल्कि एक दर्जन से अधिक मरीजों को 5-5 स्टेंट (Stent) लगाए जाने का सनसनीखेज खुलासा हुआ है. इस पूरे मामले में ‘आयुष्मान भारत योजना’ के तहत मिलने वाले सरकारी फंड के दुरुपयोग की भारी आशंका जताई जा रही है, जिसके बाद प्रशासन ने कड़ी जांच बैठा दी है.