बालोतरा पुलिस ने जिले में अवैध बजरी खनन और परिवहन के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस दौरान कई ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को भी जब्त किया। यह कार्रवाई पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अलग-अलग दिनों में की गई। पुलिस के अनुसार, 3 जून 2026 को थाना क्षेत्र में एक बिना नंबर ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोका गया। चालक बजरी परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इस पर पुलिस ने अवैध खनन और परिवहन के आरोप में मामला दर्ज कर चालक भगवानाराम को गिरफ्तार किया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि- जिले में अवैध बजरी खनन और परिवहन के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
