जालोर-सिरोही लोकसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी और राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) के पूर्व अध्यक्ष वैभव गहलोत के जन्मदिन पर NSUI कार्यकर्ताओं ने लोगों को छाछ और हाथ पंखे बांटे। संगठन की जिला अध्यक्ष सुष्मिता गर्ग के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भीषण गर्मी को देखते हुए यह पहल की। जिला अध्यक्ष ने कहा- वैभव गहलोत हमारे आदर्श हैं। उनका जन्मदिन हम सेवा दिवस के रूप में मना रहे हैं। जनसेवा ही संगठन का मुख्य ध्येय जिला अध्यक्ष सुष्मिता गर्ग ने कहा- वैभव गहलोत ने सदैव युवा शक्ति, शिक्षा और जनसेवा के मुद्दों को प्राथमिकता दी है। हम उनके पद चिन्हों पर चल रहे हैं। ये काम समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी और सेवा भावना का प्रतीक है। NSUI हमेशा छात्र-युवाओं और आमजन के हितों के लिए अग्रिम पंक्ति में रहकर काम करेगा। कार्यकर्ताओं ने दीर्घायु की कामना की इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने राहगीरों और आमजन को गर्मी से बचाव के तरीके बताए। ठंडी छाछ पिलाई और वैभव गहलोत के स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इस सेवा कार्य के दौरान जयपाल सिंह सोलंकी, गणेश गुर्जर, जितेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, महिपाल सिंह, सुरेंद्र यादव, विजेंद्र पवार, देसराज गुर्जर, सुनील यादव, प्रदीप आंकवा, महेंद्र सिंह, मीनाक्षी गर्ग सहित NSUI के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।