बालोतरा में विदेश से MBBS कर रहे युवक ने घर में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। 7 दिन पहले ही रूस से लौटा था। सुबह परिजन जगाने पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था। परिजनों के आवाज देने पर दरवाजा नहीं खुला। घर वालों ने खिड़की से देखा तो राजकुमार (25) फंदे से लटका हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर युवक को हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। मामला समदड़ी थाना क्षेत्र के जोशियों के मोहल्ले की रविवार सुबह करीब 11 की है। युवक रूस में रहकर पढ़ाई करता था। कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो खिड़की से देखा समदड़ी थाना अधिकारी नरपतदान ने बताया- जोशियों का मोहल्ला निवासी राजकुमार (25) पुत्र अशोक कुमार जोशी विदेश में डॉक्टर की पढ़ाई कर रहा था। रविवार सुबह अपने घर के कमरे में फंदा लगा लिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। दरवाजा तोड़कर राजकुमार को फंदे से नीचे उतारा और समदड़ी हॉस्पिटल ले गए। जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। सुसाइड के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है। परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।