दौसा में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो 4 बार पलट गई और फिर सड़क किनारे 10 फीट गहरी खाई में जा गिरी। स्कॉर्पियो में बैठे 2 युवक गेट खुलने के कारण गाड़ी से बाहर निकल गए और हवा में उछलते हुए खाई में जा गिरे। स्कॉर्पियो भी पटलते हुए खाई में जा गिरी। हादसे में 1 युवक की मौत हो गई, जबकि 5 घायल हो गए। 1 युवक को गंभीर हालत में जयपुर रेफर किया गया है। सभी लोग मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन कर लौट रहे थे। हादसा रविवार सुबह 11.30 बजे जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे-21 पर रेटा गांव के पास हुआ। अचानक सामने आए बाइक सवार को बचाने की कोशिश में स्कॉर्पियो बेकाबू हो गई और 4 बार पलटते हुए खाई में गिर गई पहले देखिए, हादसे से जुड़ी 3 तस्वीरें … अब पढ़िए, पूरा घटनाक्रम … मेहंदीपुर बालाजी से लौट रहे थे 6 युवक
स्कॉर्पियो में सवार सभी युवक मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन कर लौट रहे थे। गाड़ी में हनुमानगढ़ जिले के शिवांग, मुकुंद, साहिल, रोहित और करण सिंह सवार थे। इनके साथ बालोतरा निवासी राजपाल (22) भी मौजूद था। हाईवे पर रेटा गांव के पास अचानक सामने आए एक बाइक सवार को बचाने की कोशिश में स्कॉर्पियो बेकाबू हो गई। स्कॉर्पिया 4 बार पलटते हुए सड़क किनारे 10 फीट गहरी खाई में जा गिरी। कार के परखच्चे उड़ गए। पलटी खाते ही गाड़ी से उछलकर गिरे सवार
स्कॉर्पियो के पलटने के दौरान गेट खुलने से 2 युवक उछलकर गाड़ी से बाहर निकल गए और हवा में उछलते हुए खाई में जा गिरे। स्कॉर्पियो भी पलटते हुए खाई में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोग दौड़कर मदद के लिए पहुंचे। 1 की मौत, 1 को जयपुर रेफर किया
सूचना पर सिकंदरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। हादसे में राजपाल (22) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करण सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक इलाज के बाद जयपुर रेफर कर दिया गया। — हादसे की ये खबर भी पढ़ें… सांड के हमले में 2की मौत,ANM को उठाकर पटका:बस स्टैंड से पैदल पीहर जा रही थी, युवक के सीने में आर-पार हुआ सींग सीकर जिले में सांड के हमले में ANM सहित 2 लोगों की मौत हो गई। एएनएम अपने पीहर झाझड़ जा रही थी। पूरी खबर पढ़िए