भरतपुर के अपना घर आश्रम को गिनीज वर्ल्ड ऑफ रिकॉर्ड में शामिल किया गया है। अपना घर आश्रम को लार्जेस्ट होमलेस शेल्टर फीमेल की श्रेणी में रखा गया है। इस समय अपना घर आश्रम में 3295 बेसहारा महिलाएं रह रहीं हैं। आश्रम में 3295 महिलाएं रहती हैं अपना घर आश्रम के सचिव नरेंद्र तिवारी ने बताया कि अपना घर आश्रम बेसहारा लोगों के लिए मानवीय संस्थान है। गिनीज वर्ल्ड ऑफ रिकॉर्ड में शामिल होने के लिए अपना घर आश्रम में रहने वाले बेसहारा लोगों की संख्या, महिलाओं के रहने की व्यवस्था देखी गई। इस समय अपना घर आश्रम में 3295 बेसहारा महिलाएं रहती हैं। दूसरे शेल्टर होम से बेहतर रखा जाता है ख्याल तिवारी ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अमेरिका, यूरोप सहित कई देशों में महिला आश्रय गृह चल रहे हैं। अपना घर आश्रम में सुरक्षा, इलाज, बेसहारा महिलाओं का ख्याल रखना यह सभी चीजें अपना घर आश्रम में बेहतर हैं। अपना घर आश्रम पिछले 25 साल से काम कर रहा है। अपना घर आश्रम में महिला आश्रय स्थल 9 लाख वर्ग फुट से ज्यादा जगह में फैला हुआ है। जबकि 5 लाख वर्ग फुट में काम चल रहा है।