सीकर में 9 दिन पहले पुलिस नाकाबंदी तोड़ने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों का पीछा करते हुए नवलगढ़ पुलिस थाने के कॉन्स्टेबल ड्राइवर भींवाराम की मौत हो गई थी। वहीं SHO अजय सिंह गंभीर घायल हुए थे। यह घटना 17 मई की सुबह दादिया थाना इलाके में हुई थी। उद्योग नगर थाने के SHO राजेश कुमार बुडानिया ने बताया- आरोपी अमित सिंह (25) पिता शेर सिंह निवासी भोजा का बास और अमित पिता महेंद्र निवासी हमीरवास को झुंझुनूं जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया गया है। अमित पर पहले एक नकबजनी, 2 मारपीट और अमित पिता महेंद्र पर नकबजनी का एक मुकदमा दर्ज है। आराेपियों का पीछा करते हुए पेड़ से टकरा गई थी पुलिस की गाड़ी दादिया थाना इलाके में पुलिस नाकाबंदी तोड़कर दोनों आरोपी 17 मई की सुबह करीब 5 बजे भाग गए थे। इसके बाद दोनों आरोपी नवलगढ़ की तरफ फरार हो गए। नवलगढ़ पुलिस ने इनका पीछा करना शुरू किया तो दोनों आरोपी अपनी थार गाड़ी लेकर कच्चे रास्ते की तरफ चले गए। इनका पीछा करते वक्त पुलिस की गाड़ी पेड़ से टकरा गई। इस घटना में कॉन्स्टेबल भींवाराम की मौत हो गई थी। वहीं SHO अजय सिंह घायल हो गए थे। दादिया थाना इलाके में नाकाबंदी तोड़ने के मामले में इन पर मुकदमा दर्ज किया गया था। इसकी जांच उद्योग नगर पुलिस को सौंपी गई थी। आरोपी शराब के नशे में थे। उनकी गाड़ी से बीयर के कैन भी मिले थे।
यह खबर भी पढ़ें… बदमाशों का पीछा करते समय कॉन्स्टेबल की मौत, SHO घायल:पेड़ से टकराई पुलिस की गाड़ी, नाकाबंदी तोड़कर भाग रहे थे थार सवार युवक सीकर में नाकाबंदी तोड़कर भाग रहे बदमाशों का पीछा कर रही पुलिस की गाड़ी पेड़ से टकरा गई। हादसे में कॉन्स्टेबल की मौत हो गई, वहीं एसएचओ गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना रविवार सुबह करीब 5 बजे की है।(पूरी खबर पढ़ें)
