बालतोरा जिले में टायर फटने से बोलेरो पलट गई। हादसे में मां-बेटे समेत चार लोगों की मौत हो गई। 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बोलेरो सवार अजमेर से जियारत करके बाड़मेर के चौहटन लौट रहे थे। घटना पचपदरा थाना क्षेत्र के भाडियावास गांव के पास की है। पचपदरा थाना एएसआई अमराराम ने बताया- शाम 4 बजे सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के भाडियावास गांव के पास एक बोलेरो पलट गई है। सूचना पर टीम मौके पर पहुंची और गाड़ी में घायल 7 लोगों को बालोतरा के नाहटा जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने 3 को मृत घोषित कर दिया। वहीं दो गंभीर घायल को जोधपुर रेफर कर दिया। जिनमें से एक की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं दो मरीजों का बालोतरा के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे में 8 साल के मासूम की मौत पुलिस ने बताया- मृतकों की पहचान रहमत (52) पत्नी नूर मोहम्मद, अरशद (8) पुत्र नूर मोहम्मद और कादर खान (35) पुत्र इनायत निवासी कोनरा विलायतशाह (चौहटन, बाड़मेर) के रूप में हुई है। वहीं काजे खां और हबीब खान को गंभीर हालत में जोधपुर रेफर किया गया है। जहां हबीब खान (45) की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं रजाक खान और सवाई खान का बालोतरा के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। टायर फटने से बेकाबू हुई बोलेरो ईद के मौके पर सभी लोग अजमेर दरगाह में जियारत करने गए थे। वहां से लौटते समय बालोतरा के भाडियावास गांव के बाद बोलेरो का टायर फट गया। जिससे गाड़ी बेकाबू होकर पलट गई और सड़क से 10 फीट नीचे जा गिरी। बोलेरो कुल 8 लोग सवार थे। मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। उनके आने के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी। … यह खबर भी पढ़ें ट्रक-टेम्पो ट्रैवलर में भिड़ंत, 3 की मौत:घर के बाहर सो रहे लोगों के पास जाकर रुका ट्रक; नाथद्वारा से दर्शन कर लौट रहे थे बीकानेर जिले के नोखा थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-62 (नागौर-बीकानेर) पर टेम्पो ट्रैवलर और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में टेम्पो ट्रैवलर में सवार 3 लोगों की मौत हो गई। 13 लोग घायल हो गए। (यहां पढ़ें पूरी खबर)