सुसाइड से पहले युवक ने सोशल मीडिया पर रील अपलोड की। इसके बाद रस्सी से फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। घटना जालोर जिले के सरवाना थाना क्षेत्र के साकरिया गांव की है। सरवाना थाना एसआई किशनाराम ने बताया- बुधवार दोपहर 1 बजे सूचना मिली कि साकरिया गांव में सड़क किनारे एक खेत में लगे पेड़ से लटकर युवक ने सुसाइड कर लिया है। सूचना पर टीम मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारा। शव की पहचान दलाराम (30) निवासी सांकरिया के रूप में हुई। यहां देखें घटना से जुड़ी तस्वीरें… सुसाइड से पहले बनाई थी रील पुलिस ने बताया-प्रारंभिक जांच में सामने आया कि दलाराम ने सुसाइड से पहले एक रील बनाई थी। जिसमें वह रस्सी और कपड़ा दिखा रहा था। इसके बाद उसने फंदे से लटकर जान दे दी। परिजनों के अनुसार उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। उसका इलाज चल रहा था। सुसाइड के कारण क्या रहे, इसकी जांच की जा रही है। जांच में जुटी पुलिस एसआई किशनाराम ने बताया- परिजनों की रिपोर्ट पर मृग दर्ज कर ली गई है। युवक के मोबाइल फोन, सोशल मीडिया गतिविधियों और पारिवारिक परिस्थितियों की भी पड़ताल की जा रही है, ताकि घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके। जांच पूरी होने के बाद ही आत्महत्या के कारणों को लेकर स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी। … यह खबर भी पढ़ें सुसाइड की कोशिश से पहले बनाया VIDEO:पुलिस ने दरवाजा तोड़कर बचाया, डेढ़ साल पहले पत्नी ने फंदा लगाकर दे दी थी जान नवलगढ़ में सुसाइड की कोशिश से पहले युवक ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया। इसके बाद थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़ा और युवक को बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया। (यहां पढ़ें पूरी खबर)