पिता की दूसरी शादी से नाराज और प्रताड़ना झेलती मां को देखकर नाबालिग बेटा हत्यारा बन गया। आरोपी बेटे ने पिता को अपना सबसे बड़ा दुश्मन बना लिया था। नफरत इतनी थी कि जहर देकर मारने, माइंस में धक्का देने समेत हत्या के कई असफल कर चुका था। आरोपी बेटे ने अपनी मां को कहा था- – ‘मैं कभी भी इसे (पिता) जान से मार दूंगा। ’ आखिरकार उसने ऑलनाइन चाकू मंगवाकर पिता, सौतेली मां, दादी और रिश्ते में बहन का गला काट दिया। इसमें आरोपी लड़के की सगी मां और बहन ने भी साथ दिया। हत्या के बाद चारों को गाड़ी में डालकर जला दिया। ये कोई फिल्म की पटकथा नहीं है बल्कि अजमेर में पूर्व सरपंच रामसिंह के परिवार की कहानी है। पुलिस ने मामले में पूर्व सरपंच के नाबालिग बेटे को बेटे को निरुद्ध कर लिया है। पूछताछ में उसने कहा कि पिता उसकी मां को मुर्गा बनाता था, मारपीट करता था। इस कारण पिता के लिए नफरत पैदा हो गई थी। पढ़िए किन 5 कारणों से पुलिस को मृतक के बेटे, पत्नी और बेटी पर कैसे शक हुआ। हत्या क्यों, कब और कैसे की। पढ़िए पूरी कहानी– पहले ये फोटो देखिए- वकील से लव मैरिज के बाद कलह हुई थी शुरू फोटो में दिख रहा ये घर इस गांव के पूर्व सरपंच रामसिंह चौधरी (45) का है। इनकी मां पूसी देवी (79) भी गांव की सरपंच रह चुकी थीं। रामसिंह ने 2005 में सुनीता चौधरी से शादी की थी, जिससे इनके दो बच्चे बेटी (19) और बेटा (17) है। पूर्व सरपंच रामसिंह ने 14 साल बाद सुरज्ञान (वकील) नाम की महिला से 2019 में लव मैरिज कर ली। ये शादी कोर्ट में की गई थी। यहां से इनके परिवार में कलह शुरू हो गई और बेटा अपने पिता के खून का प्यासा हो गया। आरोपी बोला- मेरी मां को मुर्गा बनाता था पिता पुलिस पूछताछ में आरोपी बेटे ने कहा कि उसे पिता से नफरत थी। शराब के नशे में पिता उसकी मां, बहन और उससे मारपीट करता था। उनके सामने मां को मुर्गा बनाकर मारपीट करता था। घर के सारे काम मां से करवाए जाते थे। हमें घर से बाहर भी नहीं जाने दिया जाता था। इन सब बातों से वह परेशान हो गया था। मां को कहा था- पिता को कभी भी जान से मार दूंगा आरोपी ने बताया कि पिता और उसकी मां के बीच 27 मई को भी झगड़ा हुआ था। झगड़ा इतना बढ़ गया था कि पिता को पहले ही आगाह कर दिया था कि वो उसे कभी भी जान से मार देगा। पिता को मारने के लिए ऑनलाइन चाकू मंगवाया था। इसके बाद रात को नशे में सोने के बाद पिता का नींद में चाकू से गला काट दिया। ऐसा करते देख पास में सो रही दूसरी पत्नी ने देख लिया। इस पर उसका भी गला काट दिया। आरोपी बेटे ने बताया कि चिल्लाने की आवाज सुनकर दादी और मामा की बेटी महिमा (32) भी आ गए। इसके बाद अपनी मां और बहन के साथ मिलकर उनका भी गला काट दिया। चाकू से गला काटकर जिंदा जलाया था हत्या के बाद घर में खड़े ट्रैक्टर से डीजल निकाला। इसके बाद स्कॉर्पियो के पीछे चारों की लाश डालकर घर से 500 मीटर दूर ले गया। वहां डीजल डालकर आग लगाकर पिता, सौतेली मां, दादी और ममेरी बहन को जिंदा जला दिया। घर आकर अपनी मां और बहन के साथ हत्या के सबूत मिटाने की कोशिश की। पूरे घर की साफ-सफाई की ताकि खून का नामोनिशान न दिखे। चाकू को छिपा दिया। बेटे ने पिता द्वारा पी जाने वाली सिगरेट की माचिस से ही आग लगाई गई थी। पुलिस को इन 5 कारणों से हुआ शक SP हर्षवर्धन अग्रवाल ने कहा- घटना को देखते हुए तुरंत अलग-अलग टीम बनाकर कार्रवाई के निर्देश दिए गए है। पूर्व सरपंच की दूसरी पत्नी की बॉडी पास के खेत में मिली थी। शरीर पर चोट के निशान मिले, इससे मर्डर होने का शक हुआ। पहली पत्नी और बेटी को गिरफ्तार किया है। बेटे को निरुद्ध कर अग्रिम अनुसंधान जारी है। इन कारणों से हुआ शक- पहला कारण- पूर्व सरपंच की दूसरी पत्नी का शव गाड़ी से बाहर खेत में मिला था। गला कटा हुआ था और आसपास खून के निशान थे।
दूसरा कारण- गाड़ी में ड्राइवर सीट पर कोई भी बैठा हुआ नहीं था। सभी पीछे वाली सीट पर थे। आगे की सीट को फोल्ड करके रखा हुआ था। तीसरा कारण- पुलिस और एफएसएल टीम घर पहुंची तो खून मिला था। आरोपी पहली पत्नी के हाथ पर भी कुछ कट के निशान भी थे। चौथा कारण- ग्रामीणों से पूछताछ में सामने आया कि 27 मई को इनके घर में झगड़ा हुआ था। पांचवा कारण- घर के अंदर परिसर में खड़े ट्रैक्टर से डीजल निकला हुआ नजर आया था। सबसे पहले बेटे ने कबूली वारदात, अलग-अलग हुई पूछताछ पुलिस ने शक होने पर पूर्व सरपंच की पहली पत्नी और बच्चों से पूछताछ की। तीनों ने शुरूआत में एक ही बात कही कि दादी को सांस लेने में तबीयत हो रही थी। उन्हें हॉस्पिटल ले जाते हुए हादसा हुआ था। इसके बाद पुलिस ने सभी को अलग-अलग बैठाकर पूछताछ की। बेटा-बेटी ने कहा कि पापा राजनीति में है। उनके पहले से कई दुश्मन है। पापा पहले अपने साथ गार्ड भी रखा करते थे। इसके बाद पुलिस की सख्ताई के आगे सबसे पहले आरोपी बेटा टूट गया और वारदात को कबूल कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि इससे पहले भी खाने में जहर और माइंस में धक्का देकर पिता को मारने की कोशिश की थी। देखिए- हत्या से जुड़े PHOTOS …….. हत्याकांड से ये 2 खबर भी पढिए… 1. पूर्व सरपंच मां-बेटे सहित 4 लोगों की जिंदा जलाकर हत्या:स्कॉर्पियो में पीछे की सीट पर मिली तीन लाश, महिला की बॉडी खेत में पड़ी थी अजमेर में स्कॉर्पियो में पूर्व सरपंच मां-बेटे सहित 4 लोगों की जिंदा जलाकर हत्या कर दी। घटना शहर से करीब 60 किलोमीटर दूर बोराड़ा थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह 5:30 बजे की है। पूरी खबर पढ़ें 2. मां, बेटे-बेटी ने पूर्व सरपंच समेत 4-लोगों की हत्या की:पिता के टॉर्चर करने से थे दुखी, लाशों को गाड़ी में डालकर आग लगा दी