झुंझुनूं के सूरजगढ़ में रघुनाथपुरा टोल प्लाजा पर सोमवार सुबह करीब 4 बजे एक बेकाबू ट्रक ने डिवाइडर को तोड़ते हुए कार को रौंद दिया। बूथ पर आगे खड़ी बोलेरो गाड़ी और पीछे से आए ट्रक के बीच फंसने से कार के परखच्चे उड़ गए। टक्कर के बाद कार के गेट लॉक हो गए, जिससे उसमें सवार पांच दोस्त काफी देर तक फंसे रहे। हादसे में तीन घायल हो गए, जिन्हें तत्काल सूरजगढ़ हॉस्पिटल पहुंचाया गया। वहीं हादसे के बाद आरोपी ड्राइवर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। पहले देखें, हादसे की तीन तस्वीरें … अब पढ़िए, सिलसिलेवार पूरा घटनाक्रम… 1. टोल की लाइन में खड़ी थी कार, पीछे से ट्रक ने रौंदा सूरजगढ़ SHO रणजीत सेवदा ने बताया- कार सवार पांच दोस्त सालासर बालाजी के दर्शन करने जा रहे थे। इस दौरान रघुनाथपुरा टोल बूथ से निकलने के लिए लाइन में इंतजार कर रहे थे। कार के ठीक आगे एक बोलेरो गाड़ी खड़ी थी। इसी बीच सूरजगढ़ की तरफ से आए तेज रफ्तार ट्रक आया। बेकाबू ट्रक ने डिवाइडर तोड़ते हुए टोल बूथ की लाइन में घुस गया। 2. टक्कर से कार के परखच्चे उड़े, गेट हुए लॉक बेकाबू ट्रक ने कतार में खड़ी कार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के कारण कार आगे खड़ी बोलेरो और पीछे से आ रहे ट्रक के बीच पूरी तरह फंस गई। जोरदार टक्कर से कार के परखच्चे उड़ गए और उसके दरवाजे लॉक हो गए, जिससे अंदर बैठे पांचों लोग फंस गए। इसी दौरान बोलेरो सवार लोग किसी तरह मौके से सुरक्षित निकल गए। वहीं टक्कर के बाद ट्रक टोल बूथ के केबिन में जा घुसा। 3. कार में फंसे दोस्तों को लोगों ने निकाला, अस्पताल पहुंचाया हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी ड्राइवर को मौके पर ही पकड़ लिया। वहीं टोलकर्मियों ने राहत कार्य शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद कार के दरवाजे तोड़कर फंसे हुए यात्रियों को बाहर निकाला गया। सभी घायलों को तुरंत एंबुलेंस की मदद से सूरजगढ़ के सरकारी हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां से परिजन उन्हें लोहारू (हरियाणा) लेकर चले गए। 4. टोल केबिन में घुसा ट्रक, तीन लोग गंभीर घायल और चालक गिरफ्तार हादसे में कार सवार पांच लोगों में से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनकी पहचान राहुल (दिल्ली), समीर (दिल्ली) और कृष्ण (लोहारू) के रूप में हुई है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक ड्राइवर को पकड़कर हिरासत में ले लिया। आगे की जांच जारी है। — हादसे की ये खबर भी पढ़ें … कार ने बाइक सवार पति-पत्नी को उड़ाया, VIDEO:उछलकर 20 फीट दूर गिरे, दोनों की हालत गंभीर; रोड क्रॉस कर रहे थे जयपुर में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार पति-पत्नी को टक्कर मार दी। दोनों उछलकर करीब 20 फीट दूर गिरे। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पूरी खबर पढ़िए
