भिवाड़ी पुलिस ने महिला के फ्लैट में घुसकर चाकू की नोंक पर हुई लूट मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला के पति का कर्मचारी था। आरोपी के शेयर मार्केट में 2.5 लाख रुपए डूब गए थे। इन्हीं पैसों को लेकर उसने लूट की वारदात को अंजाम दिया। लूटे गए 60 हजार रुपए में से आरोपी से 58 हजार रुपए बरामद कर लिए गए है। 2 हजार रुपए उसने मौज मस्ती में खर्च कर दिए। घर में घुसकर धमकाया, नकदी, जेवर लूटे एएसपी श्रीमन लाल मीणा ने बताया- मामले में हरियाणा के धारूहेड़ा के गुर्जर घटाल निवासी धनबीर (29) को पकड़ा है। धनबीर, महिला अपूर्वा के पति शुभम सक्सेना के पास ही संविदा कर्मी के रूप में काम कर रहा था। घटना को लेकर एएसपी ने बताया-18 मई को सुबह करीब 9:15 बजे आशियाना तरंग सोसायटी निवासी अपूर्णा सक्सेना (32) अपने फ्लैट में अकेली थी। जब उन्होंने दरवाजा खोला, तो एक व्यक्ति जबरदस्ती अंदर घुस आया। आरोपी ने बच्चे की गर्दन पर चाकू रखकर महिला को धमकाया और लगभग 60-70 हजार रुपए नकद, सोने के दो कड़े, एक मोबाइल, आधार कार्ड और पति की कार की चाबी लूट ली। महिला के हाथ-पैर बांधने के बाद आरोपी ने कूरियर वाले से 150 रुपए देकर एक पैकेज भी लिया। जाते समय उसने 15 लाख रुपए की मांग करते हुए बच्चे को जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद पुलिस टीमों का गठन किया गया। साइबर सेल,डीएसबी, डीएसटी और थाना टीमों ने राजस्थान-हरियाणा समेत आसपास के राज्यों में छानबीन शुरू की। पुलिस ने करीब 600 सीसीटीवी फुटेज देखे। राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश और तमिलनाडु के 40-45 संदिग्धों की जांच की। शुभम के घर आता-जाता रहता था आरोपी धनवीर शुभम के घर आता-जाता था, जिससे उसे सोसायटी की पूरी जानकारी और सीसीटीवी व्यवस्था का पता था। आरोपी ने क्राइम बेस्ड सीरीज और फिल्में देखकर लूट की योजना बनाई थी। उसने अपना चेहरा छुपाने के लिए छाता, मास्क और ढीले कपड़ों का इस्तेमाल किया। शुभम से कहासुनी के बाद बनाया लूट का प्लान आरोपी धनवीर Gail में काम करता है और कंपनियों में रीडिंग लेता था। जब जब शुभम सक्सेना की पत्नी घर से बाहर होती थी, तब उसके साथ शराब पार्टी करने घर आता जाता था। साल 2020 में शुभम ने ही इंटरव्यू लेकर उसे भर्ती किया था। पिछले महीने शुभम ने धनवीर की 5 छुट्टी लगा दी थी। पुलिस को गुमराह करने के लिए आरोपी ने अपूर्वा का लूटा गया मोबाइल बस में छोड़ दिया। …… मामले से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… इंजीनियर की पत्नी-बेटे को बंधक बनाकर लूटा:मासूम के गले पर चाकू रखा, मां को गमछे से बांधा; डिलीवरी बॉय बनकर घुसा बदमाश खैरथल-तिजारा के भिवाड़ी में डिलीवरी बॉय बनकर घर में घुसे बदमाश ने मां-बेटे को बंधक बनाकर ज्वेलरी-नकदी लूट ली। (पूरी खबर पढ़ें…)