नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर अलवर जिले से है। यहां दाता खोहदरीबा गांव में खाना बनाते समय सिलेंडर में लीकेज से आग लग गई और 15 लोग झुलस गए। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें
1. कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस ने विधायक को धक्के मारे
जयपुर में गुरुवार को नीट पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हो गई। पुलिस ने वाटर कैनन चलाकर बैरिकेड्स पर चढ़ रहे कार्यकर्ताओं को रोका। पुलिस ने विधायक मुकेश भाकर और पूर्व MLA वेद प्रकाश सोलंकी को धक्का देकर पीछे धकेला। पूरी खबर पढ़ें 2. टॉय कार से निकला तार बच्चे की आंख में घुसा
पाली शहर में खेलते समय टॉय कार से निकला तार 8 साल के बच्चे की आंख में घुस गया। दर्द से बच्चा छटपटाने लगा। तार पुतली के नीचे फंसकर लटक रहा था। उसकी चीख सुनकर पेरेंट्स दौड़े और हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने तार को बाहर निकाला। पूरी खबर पढ़ें 3. RAS पिंकी मीणा के निलंबन आदेश पर रोक
भ्रष्टाचार के मामले में निलंबित RAS अधिकारी पिंकी मीणा के निलंबन आदेश पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। कोर्ट ने कहा- मामले में अन्य आरोपी RAS पुष्कर मित्तल के निलंबन आदेश को पहले ही हाईकोर्ट स्टे कर चुका है। पिंकी मीणा का मामला उससे अलग नहीं है। पूरी खबर पढ़ें 4. 3 दिन बाद थी शादी, युवक समेत 3 की मौत
सिरोही जिले के अनादरा थाना इलाके में नेशनल हाईवे-168 पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार 3 युवकों की मौत हो गई। इनमें से एक युवक की 3 दिन बाद शादी थी। वह अपने चचेरे भाई और मामा के साथ खरीदारी कर घर लौट रहा था। पूरी खबर पढ़ें 5. सिलेंडर में लीकेज से लगी आग, 15 लोग झुलसे
अलवर के दाता खोहदरीबा गांव में खाना बनाते समय सिलेंडर में लीकेज से आग लग गई। आग से परिवार के 15 लोग झुलस गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े। सभी को टहला अस्पताल ले जाया गया, जहां से 8 घायलों को अलवर रेफर कर दिया। पूरी खबर पढ़ें अब 3 अहम खबरें
6. बाइक समेत नाले में गिरे रिटायर्ड प्रिंसिपल, मौत
कोटा में बाइक सहित नाले में गिरने से रिटायर्ड प्रिंसिपल की मौत हो गई। वह अपने परिचितों को रिटायरमेंट की पार्टी देकर घर लौट रहे थे। रातभर उनका मोबाइल स्विच ऑफ आता रहा और घर नहीं लौटे। गुरुवार सुबह 10 बजे उनकी लाश नाले में बाइक के नीचे दबी मिली। पूरी खबर पढ़ें 7. महिला डॉक्टर ने मरीज के परिजन को थप्पड़ मारा
अलवर शहर के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में महिला डॉक्टर ने बात पर मरीज के परिजन को थप्पड़ मार दिया। महिला ने मरीज की डाइट के बारे में पूछा तो गुस्साई डॉक्टर ने थप्पड़ मार दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। इस घटना के बाद परिजनों ने हंगामा कर दिया। पूरी खबर पढ़ें 8. रेगिस्तान में 242 करोड़ में बनी 28 किमी लंबी झील
जैसलमेर के रेगिस्तान में आर्टिफिशियल झील तैयार की गई है। जलदाय विभाग का दावा है कि इस जिगजैग झील से जैसलमेर और बाड़मेर जिलों में 365 दिन पानी सप्लाई की जा सकेगी। 28 किमी लंबी यह झील 33 फीट गहरी है। दावा है कि इस झील को पार करने में करीब 24 घंटे का समय लगेगा। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है
9. 10वीं में साथ पढ़े 50 स्टूडेंट 25 साल बाद फिर मिले
पाली के एक स्कूल में साल 2000-2001 में 10वीं क्लास में साथ पढ़े 50 स्टूडेंट 25 साल बाद फिर से मिले और पूरा एक दिन साथ बिताते हुए स्कूल के दिनों की यादें ताजा की। सभी घर से टिफिन साथ लेकर आए और भोजन मंत्र बोलने के बाद साथ बैठकर खाया खाना। पूरी खबर पढ़ें कल क्या होगा खास
10. CMO में कल होगी मंत्रिमंडल की बैठक
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिमंडल की बैठक 22 मई को होगी। CMO में 5 बजे कैबिनेट और 5.30 बजे मंत्रिपरिषद की मीटिंग होगी।