पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस पटियाला (मलेरकोटला यूनिट) ने नकली भारतीय नोटों (FICN) के एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 500 रुपए के 5.50 लाख रुपए के जाली नोट बरामद किए हैं। पकड़े गए आरोपियों में से एक का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है, वह पहले भी NDPS के मामले में शामिल रह चुका है। इस विशेष ऑपरेशन के दौरान पुलिस टीम ने चार आरोपियों को रंगे हाथों दबोचा है। तलाशी लेने पर उनके पास से 5.50 लाख रुपये के जाली भारतीय नोट बरामद किए गए। हैरान करने वाली बात यह है कि ये सभी जाली नोट 500 के नोटों की शक्ल में तैयार किए गए थे, ताकि बाजार में इन्हें आसानी से खपाया जा सके। पकड़े गए आरोपियों में एक का अपराधिका रिकॉर्ड शुरुआती जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से एक का पुराना बैकग्राउंड भी दागी है। वह आरोपी पहले से ही नशीले पदार्थों की तस्करी से जुड़े एक एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के मामले में नामजद है।
पुलिस ने सबंधित धाराओं में केस दर्ज किया इस पूरे नेटवर्क को लेकर मलेरकोटला के थाना हिम्मतआना में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर (FIR) दर्ज कर ली गई है। पुलिस अब आरोपियों को रिमांड पर लेकर कड़ाई से पूछताछ कर रही है। पुलिस पूरे सिंडिकेट के बारे में पता करने में जुटी काउंटर इंटेलिजेंस की टीमें अब इस बात का पता लगाने में जुटी हैं कि इन नकली नोटों की छपाई कहां हो रही थी और इन्हें कहां-कहां सप्लाई किया जाना था। पुलिस इस सिंडिकेट के ‘फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज’ (आगे और पीछे के संपर्कों) को खंगाल रही है ताकि पूरे रैकेट की जड़ तक पहुंचा जा सके।
