फरीदकोट जिले में जैतो शहर की अग्रवाल स्ट्रीट में लेनदेन के विवाद में एक राइस मिलर द्वारा जहरीली दवा पीकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान राकेश कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक के भाई विजय कुमार की शिकायत पर बठिंडा के पटेल नगर निवासी बलराज सिंह, उसके बेटे मनवीर सिंह तथा बठिंडा के गांव दयालपुरा मिर्जा निवासी बलदेव सिंह और राजपाल सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बाकाया राशि नहीं देने का आरोप पुलिस को दिए बयान में विजय कुमार ने बताया कि उनके परिवार का बठिंडा के गांव दयालपुरा मिर्जा में एक शैलर (राइस मिल) है। परिवार ने आपसी सहमति से उक्त शैलर को बलराज सिंह, उसके बेटे मनवीर सिंह, बलदेव सिंह और राजपाल सिंह को बेच दिया था। इसके बदले उन्हें कुछ राशि का भुगतान कर दिया गया था, जबकि कुछ रकम अभी बकाया थी। विजय कुमार के अनुसार, जब भी उनका भाई राकेश कुमार आरोपियों से बकाया राशि के भुगतान की बात करता था तो वे उसे टाल देते थे। आरोपियों ने पैसे देने से किया मना बाद में आरोपियों ने भुगतान करने से इनकार कर दिया और उलटा राकेश कुमार को परेशान करना शुरू कर दिया। इससे वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगा। इसी मानसिक तनाव के चलते राकेश कुमार ने 16 मई शनिवार रात अपने घर में जहरीली दवा पीकर आत्महत्या कर ली। मृतक के भाई के बयान के आधार पर थाना जैतो पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है-जांच अधिकारी इस मामले के जांच अधिकारी इस मामले में जांच अधिकारी एएसआई इकबाल सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश में पुलिस द्वारा छापेमारी की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।