बरनाला जिले के महल कलां में दिनदहाड़े एक महिला से पर्स छीनने की घटना सामने आई है। बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने महिला के पेट में लात मारकर उसे घायल कर दिया और पर्स लेकर फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस स्टेशन महल कलां के एसएचओ कुलविंदर सिंह ने बताया कि गांव धनेर निवासी नवजोत कौर उर्फ जोत ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह रोजाना की तरह अपने दफ्तर महल कलां से काम खत्म कर घर लौट रही थी। वह अपनी सहेली हरजीत कौर निवासी धनेर की स्कूटी पर पीछे बैठी हुई थी। पीड़िता बोली- पीछे से आए दो युवक पीड़िता ने बताया कि जब वे महल कलां से धनेर जाने वाली सड़क पर हड्डा रोड़ी के पास पहुंचीं, तो पीछे से मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात युवक उनके करीब आ गए। बदमाशों ने नवजोत कौर के हाथ में पकड़ा पर्स छीनने की कोशिश की। जब नवजोत कौर ने पर्स नहीं छोड़ा और विरोध किया, तो एक आरोपी ने उसके पेट में जोरदार लात मार दी। इसके बाद आरोपी पर्स छीनकर तेज रफ्तार से मौके से फरार हो गए। पीड़िता के अनुसार, पर्स में दो मोबाइल फोन और लगभग 8,000 रुपये नकद थे। मोबाइल फोन में एक रियलमी सी-25 टच स्क्रीन और दूसरा रियलमी एम-53 था। घटना की सूचना मिलने पर थाना महल कलां पुलिस ने मौके का जायजा लिया। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।

You missed