शिरोमणि अकाली दल के लुधियाना के मुल्लापुर दाखा हलका इंचार्ज के खिलाफ मोहाली में नाबालिग से रेप की कोशिश का केस दर्ज हुआ है। FIR दर्ज होने के बाद पुलिस ने रविवार को आरोपी नेता को लुधियाना से गिरफ्तार कर लिया। नाबालिग के पिता का आरोप है कि अकाली नेता जसकरनजीत देओल के उनकी पत्नी के साथ अवैध संबंध हैं। वह उसे बहला-फुसलाकर के मोहाली ले गया। यहां उसने बेटी को होटल ले जाकर उसके साथ रेप की कोशिश की। उसके प्राइवेट पार्ट के साथ छेड़छाड़ की। इसका विरोध करने पर नेता ने बेटी के साथ मारपीट भी की। मोहाली के मटौर थाना प्रभारी ने बताया कि जसकरनजीत को कल कोर्ट में पेश किया जाएगा। मामले की जांच जारी है। नेता का घर आना-जाना था
लड़की के पिता ने बताया कि उसकी बेटी की उम्र 16 साल है। साल 2023 में उसके चचेरे भाई के साथ जसकरनजीत सिंह की दोस्ती थी, जिसकी वजह से उसका साल 2023 में उसके घर पर आना-जाना शुरू हुआ। वह आरोपी को एक अच्छा और इज्जतदार आदमी समझते थे, लेकिन उसने ऐसी हरकत दिखाई कि उनकी पत्नी को ही अपने जाल में फंसा लिया। पत्नी के साथ अवैध संबंध
आरोपी के उनकी पत्नी के साथ अवैध संबंध थे। जब उन्हें इस संबंध के बारे में पता चला, तो उन्होंने अपनी पत्नी को टोकना शुरू किया। इसका पता चलने पर आरोपी ने उनकी पत्नी को बरगला दिया (बहका दिया), जिसके बाद उनकी पत्नी दोनों बेटियों को लेकर आरोपी के साथ ‘बसेरा हाईट्स’ में जाकर रहने लगी। मोहाली के फ्लैट में ले गया, बेटी घर पहुंची
पिता ने बताया कि अक्टूबर-नवंबर 2024 से उनकी पत्नी आरोपी के साथ मोहाली के एक फ्लैट में रहने लगी और आज तक वह वहीं रह रही है। 9 मई को करीब 4 बजे उनके घर की डोरबेल बजी। जब नौकर ने जाकर देखा, तो उनकी बड़ी बेटी गेट पर खड़ी थी। उसके साथ दो अज्ञात व्यक्ति थे, जो उनकी बेटी को उनके पास छोड़ने आए थे। ये तीनों उनकी मर्सिडीज गाड़ी में ही आए थे, जो उन्होंने अपनी पत्नी को दी थी। बेटी गले लगकर रोई, कुछ नहीं खाया
पिता ने आगे बताया कि जब बेटी घर पहुंची तो वह काफी घबराई हुई थी। वह उसके गले लगकर रोने लगी। उस समय उससे ज्यादा कुछ नहीं पूछा और उसे दिलासा दिया। बेटी ने खाना खाने से भी इनकार कर दिया। उसके चेहरे से साफ लग रहा था कि उसके साथ मारपीट हुई है। रेप की कोशिश की, मना करने पर मारपीट की
पिता ने बताया कि रात को बेटी को समझा-बुझाकर खाना खिलाया। अगले दिन 10 मई की सुबह जब उन्होंने उससे इस हालत का कारण पूछा, तो बेटी ने बताया कि आरोपी जसकरनजीत सिंह ने उसके साथ बुरी तरह से मारपीट की। उसका रेप करने की कोशिश की। जब उसने इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई। उसे जान से मारने की कोशिश भी की गई। घर की बजाय होटल में ले गया
पिता ने कहा कि बेटी ने बताया कि जुलाई 2024 में आरोपी और मां ने उसका देहरादून के एक स्कूल में दाखिला कराया, जहां वह एक हॉस्टल में रहने गली। अक्टूबर 2024 में दिवाली से पहले जसकरनजीत उसे लेने देहरादून गया, मगर घर आने के वजाय वह सीधा मोहाली के एक होटल में गया, वहां इसने कमरा किराए पर लिया। प्राइवेट पार्ट्स से छेड़छाड़ करने लगा
पिता ने बताया कि जब बेटी ने बाकी परिवार के बारे में पूछा तोआरोपी ने बताया कि वे सभी होमलैंड हाइट्स में हैं और वहां नए फ्लैट की सेटिंग कर रहे हैं। आरोपी ने होटल के कमरे में बेटी के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की। बेटी ने बताया कि आरोपी ने उसका पायजामा उतार दिया और उसके प्राइवेट पार्ट्स से छेड़छाड़ करने लगा। इसका विरोध किया तो आरोपी घबराकर रुक गया। किसी को बताने पर घर से निकालने की धमकी
पिता ने बताया कि आरोपी ने बेटी को धमकी दी कि अगर उसने इस हरकत का जिक्र किसी से भी किया तो वह उसकी मां और उसे घर से निकाल देगा। आरोपी ने कहा कि उसकी मां प्रेग्नेंट है और अगर उसे इस हरकत के बारे में पता चला तो उसे मानसिक परेशानी होगी और इस परेशानी से उसके गर्भ पर असर पड़ सकता है। बेटी ने बताया कि वह बहुत घबरा गई थी, डर गई थी। आरोपी बेटी से बोला- तुम्हारे पास कोई ठिकाना नहीं
पिता ने बताया कि आरोपी ने बेटी से कहा अब उनका पिता यानी कि वह उन्हें घर पर नहीं रख सकता और उनके पास कोई और ठिकाना नहीं है। इसलिए बेटी को आरोपी ने यकीन दिलाया कि वह आगे से इस तरह की हरकत नहीं करेगा। बेटी ने उस समय चुप रहना ही बेहतर समझा और उसने इस घटना का जिक्र किसी से नहीं किया। उस समय बेटी की उम्र सिर्फ साढ़े 14 साल थी। जसकरनजीत को लुधियाना से गिरफ्तार किया
मोहाली के मटौर थाना प्रभारी रूपेंद्र सिंह का कहना है कि इस मामले में जसकरनजीत सिंह को लुधियाना से गिरफ्तार कर लिया है। मामले में अभी रेप की पुष्टि नहीं हुई है। सिर्फ छेड़छाड़ का मामला लग रहा है। कल अदालत में आरोपी को पेश कर आगे की पूछताछ की जाएगी।

You missed