राजस्थान सरकार का ‘ग्राम विकास रथ’ अभियान के तहत शनिवार को खैरथल-तिजारा जिले के मुंडावर विधानसभा की ग्राम पंचायत खानपुर अहीर पहुंचा। इस रथ के माध्यम से एलईडी स्क्रीन पर जनकल्याणकारी योजनाओं और सरकार द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी दी गई। बड़ी संख्या में जुटे ग्रामीण रथ के गांव में पहुंचने पर ग्रामीणों में उत्साह देखा गया और बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने योजनाओं से जुड़ी जानकारी को ध्यानपूर्वक देखा। कार्यक्रम के दौरान सड़क, बिजली, पेयजल, कृषि, सामाजिक सुरक्षा और प्रधानमंत्री आवास योजना सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदर्शित की गई। कई ग्रामीणों ने योजनाओं का लाभ लेने के लिए अधिकारियों से सीधे जानकारी भी प्राप्त की। योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का रखा लक्ष्य इस अवसर पर जिला अध्यक्ष महासिंह चौधरी ने कहा कि सरकार गांव, किसान और गरीब वर्ग के उत्थान के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि ग्राम विकास रथ अभियान का मुख्य उद्देश्य सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है।
