जोधपुर के फिल्टर प्लांट, पंप हाउस और पाइपलाइनों में रखरखाव और सफाई का काम किया जाएगा। इसके चलते फिल्टर हाउस से पानी की सप्लाई पाने वाले सभी इलाकों में कल सप्लाई बंद रहेगी। इसलिए, जोधपुर में कायलाना, चोपसनी और सुरपुरा फिल्टर हाउस से पानी की सप्लाई पाने वाले सभी इलाकों में 10 मई होने वाली पानी की सप्लाई 11 मई को दी जाएगी। वहीं, 11 मई को होने वाली सप्लाई 12 मई को दी जाएगी। इन इलाकों में पानी सप्लाई के शेड्यूल में बदलाव जलदाय विभाग जोधपुर सिटी सर्कल के अधीक्षण अभियंता राजेंद्र मेहता ने बताया- झालामण्ड और तख्त सागर फिल्टर हाउस से जुड़े इलाकों में 10 मई सुबह 10:00 बजे तक होने वाली पानी की सप्लाई सामान्य रूप से जारी रहेगी। इन इलाकों में सरस्वती नगर, कुड़ी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड के विभिन्न सेक्टर, और पाल बाइपास व शिल्पग्राम के आसपास के इलाके शामिल हैं। हालांकि, इन इलाकों में 11 मई को होने वाली पानी की सप्लाई 12 मई को होगी, और 12 मई को होने वाली सप्लाई 13 मई को की जाएगी। कल इन इलाकों में नहीं आएगी बिजली 33/11 KV सांगरिया जीएसएस से संबन्धित 11 KV फीडर रीको प्रथम फेज , सेकंड फेज, सोमी, विवेक विहार, सांगरिया गांव, बालाजी नगर, अमरावती नगर, गणेश नगर, भोमिया जी नगर, सोनामुखी नगर, तनावड़ा गाँव, छिपा की प्याऊ, सांगरिया रीको, मोती नगर के आस-पास का सम्पूर्ण क्षेत्र में सुबह 7:00 बजे से 11:30 तक बिजली नहीं आएगी।