2 साल की मासूम संगीता खुले चौक में पलंग पर सो रही थी और मां घर में काम कर रही थी। इस दौरान अचानक डॉग ने हमला कर मासूम का सिर अपने जबड़े में पकड़ लिया। वे उसे लेकर भागने लगा। बेटी के रोने की आवाज सूनकर मां बाहर आई लेकिन डॉग उसे छोड़ने को तैयार नहीं था। ऐसे में मां ने हिम्मत दिखाते हुए कुत्ते पर लाठी से कई वार किए तब जाकर डॉग मासूम को छोड़कर भागा। इस घटना में मासूम के सिर पर दो जगह गहरे घाव हो गए। जिस पर डॉक्टर ने 10 से ज्यादा टांके लगाए। साथ ही चेहरे पर भी डॉग ने काटा। मासूम का तीन दिन से बांगड़ हॉस्पिटल में इलाज जारी है। घटना पाली जिले के नाना क्षेत्र के शेरावला गांव क्षेत्र में 7 मई की रात करीब 10 बजे हुई। सवाराम गरासिया की 2 साल की बेटी संगीता घर के खुले चौक में पलंग पर सो रही थी और उसके दो भाई दूसरे पलंग पर कुछ दूरी पर सो रहे थे। मां चकूबाई घर में काम कर रही थी और पिता काम से लौटे नहीं थे। सोते हुई मासूम पर किया हमला
दो साल की मासूस संगीता सो रही थी अचानक डॉग आता है और उस का चेहरा अपने जबड़े में जकड़कर मासूम को जंगल की तरफ ले जाने लगता है। बेटी के चिल्लाने की आवाज सूनकर काम कर रही उसकी मां चकूदेवी दौड़कर बाहर आताी है और तुरंत अपनी बेटी को पकड़कर डॉग के जबड़े से छुड़ाने का प्रयास करती है। लेकिन कई प्रयास के बाद डॉग उसे नहीं छोड़ता है। इतने में उसकी नजर पास में पड़ी लकड़ी पर पड़ती है। जिसे उठाकर कर वह कई वार डॉग पर करती है तब जाकर डॉग मासूम को छोड़कर भागता है। घायल मासूम को परिजन नाना हॉस्पिटल ले जाते है। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे 7 अप्रेल की रात को ही पाली लाया गया। जहां उसका उपचार अभी भी जारी है। मासूम के सिर पर 10 से 12 टांके आए।
