पश्चिम बंगाल में शुभेंदु अधिकारी के मुख्यमंत्री बनने के बाद बीजेपी की उस रणनीति की चर्चा तेज हो गई है, जिसमें दूसरी पार्टियों से आए नेताओं को बड़ा मौका दिया गया. शुभेंदु अधिकारी कभी ममता बनर्जी के करीबी माने जाते थे, लेकिन बीजेपी में आने के बाद उन्होंने राज्य की राजनीति में बड़ा मुकाम हासिल किया. हिमंता बिस्व सरमा, सम्राट चौधरी और पेमा खांडू जैसे कई नेता भी इसी राजनीतिक मॉडल के उदाहरण बन चुके हैं.
