भरतपुर में बजरंग दल का आरोप है कि मृत गोवंश के शवों का अंतिम संस्कार नियमानुसार नहीं किया जा रहा। बल्कि इकरन स्थित गौशाला में शवों के साथ अमानवीय व्यवहार किया जा रहा है। जिसको लेकर आज बजरंगदल ने कलेक्टर को ज्ञापन दिया है। साथ ही मांग करते हुए कहा- अगर गोवंश के शवों से इस तरह से खिलवाड़ हुआ तो, बजरंग दल 3 दिन बाद नगर निगम के सामने धरना प्रदर्शन करेगा। अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग बजरंग दल के संयोजक शुभम सैंथरा ने बताया कि गोवंश के शवों की दुर्दशा हो रही है। इसके लिए उचित कार्रवाई करें। बजरंग दल की तरफ से प्रशासन को 3 दिन का समय दिया गया है। गाय के शवों के साथ दुर्दशा के जो भी अधिकारी जिम्मेदार हैं उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। 50 दिन पहले गायों के शवों का अंतिम संस्कार कर वैज्ञानिक तरीके से अंतिम संस्कार करने के आदेश जारी किए गए थे। उसके बाद भी इकरन गौशाला में गायों के शवों को आरी से काटा जा रहा है। जो भी वहां लोग काम कर रहे हैं उनकी कोई पुलिस वेरिफिकेशन नहीं है। वह लोग कहां से आए हैं। इसके अलावा गायों के शवों के ऐसी स्थिति करने के ठेकेदार को किसने निर्देश दिए हैं।
