पाली शहर के माली समाज भवन में मंगलवार को शिव सेना शिंदे पार्टी की ओर से हिन्दू धर्म सभा हुई। इसमें शस्त्र और शास्त्र दीक्षा के तहत 501 महिलाओं में तलवारें बांटी गईं। शिव सेना शिंदे युवा सेना प्रदेश प्रमुख सचिन सिंह गोड ने इस मौके पर कहा-हमारा मुख्य उद्देश्य धर्म रक्षा और हिन्दुओं को एकजुट करना है। हम यह काम करते रहेंगे। संत सुरजन दास ने लव जेहाद पर महिलाओं को सावधान रहने की बात कही। पूर्व सभापति महेंद्र बोहरा ने धर्म पर आ रहे संकटों पर विचार रखते हुए संगठित रहने का आह्वान किया। पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख ने मठ मंदिरों की सुरक्षा और गाय की सेवा के लिए तत्पर रहने का आह्वान किया। महिलाओं से लहराई तलवारें इस दौरान प्रियंका चौधरी ने तलवारों का प्रदर्शन किया। महिलाओं ने तलवारें लहराकर धर्म की रक्षा की हुंकार भरी। तखतसिंह सोलंकी ने बताया- कार्यक्रम में संत मनोहर दास तनोटराय उपासक तरूण राय भाटी, किशन देवासी वडेरावास, सवाईसिंह राजपुरोहित, भाजपा नेता भंवर नाथ योगी, शिव सेना लोकसभा प्रत्याशी कन्हैयालाल लाल वैष्णव, भंवर चौधरी, एडवोकेट सूर्य प्रकाश शर्मा, एडवोकेट चेतन चौहान, समाजसेवी राकेश टांक, रणवीरसिंह राजपुरोहित, दिनेश राजपुरोहित सहित कई नजने मौजूद रहे।