फलोदी और बाप रेंज में वन्यजीवों की संख्या में पिछले वर्ष की तुलना में वृद्धि दर्ज की गई है। वाटर हॉल वन्य जीव गणना 2026 के परिणामों में ये स्थिति सामने आई है। गणना के अनुसार, फलोदी और बाप दोनों रेंज में चिंकारा और नीलगाय की संख्या बढ़ी है, जबकि बाप क्षेत्र में सियार की संख्या में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। फलोदी और बाप में 6-6 वाटर हॉल बनाए
यह गणना 1 मई की सुबह 8 बजे से 2 मई की सुबह 8 बजे तक लगातार 24 घंटे वाटर हॉल पर की गई थी। फलोदी विधानसभा क्षेत्र की दोनों रेंज, फलोदी और बाप, में 6-6 वाटर हॉल पर वन्यजीवों की गिनती का कार्य संपन्न हुआ, जिसके परिणाम अब जारी किए गए हैं। क्षेत्रीय वन अधिकारी फलोदी, मुरली मनोहर छंगाणी ने बताया कि फलोदी रेंज में खारा तालाब, चाडी तालाब, लोहावट साथरी, शिवसर तालाब, भींयासर खेली और सोढसर तालाब पर वन्यजीवों की गणना की गई। इन स्थानों पर सहायक वनपाल, वनरक्षक और तकनीशियनों की ड्यूटी लगाई गई थी। फलोदी में सबसे ज्यादा नीलगाय दर्ज
फलोदी रेंज में जंगली बिल्ली 20, मरू बिल्ली 15, लोमड़ी 33, नीलगाय 291 और चिंकारा 258 पाए गए। पक्षियों में सारस 4, मोर 222 और सांडा 118 दर्ज किए गए। बाप में सबसे ज्यादा चिंकारा
बाप रेंज में मांसाहारी वन्यजीवों में 39 सियार पाए गए। शाकाहारी वन्यजीवों में नीलगाय की संख्या 219 और चिंकारा की संख्या 463 रही। इसके अतिरिक्त, 492 मोर और 80 सांडा भी देखे गए। बाप रेंजर प्रेम राम ने बताया कि कुल 1315 जीव गणना में पाए गए।