Anand Mahindra Birthday: देश के जाने-माने उद्योगपति आनंद महिंद्रा 71 साल के हो गए हैं। आज एक मई को उन्होंने अपना 71वां जन्मदिन मनाया है। उन्होंने अपने जन्मदिन पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक भावुक संदेश शेयर किया है। अपने जन्मदिन पर उन्होंने कोई बड़ी घोषणा नहीं की, बल्कि एक सीधी और दिल को छूने वाली बात कही। उन्होंने कहा कि जिंदगी में असली ताकत रिश्तों से आती है और हम अक्सर इन्हें हल्के में ले लेते हैं।
