जयपुर के SMS स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स का मैच कुछ ही देर में शुरू होने वाला है। मैच देखने के लिए दर्शकों का आना शुरू हो गया है। राजस्थान के साथ ही अन्य राज्यों से भी कई लोग अपनी-अपनी टीम को सपोर्ट करने पहुंचे हैं। इनमें बड़ों से लेकर बच्चे भी शामिल है। राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को आमने-सामने देखना बड़ा रोचक होगा। वहीं दर्शकों ने कहा- अकेला वैभव सूर्यवंशी दिल्ली की टीम के लिए काफी है। दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजी कोच मुनाफ पटेल ने बताया कि स्टार्क को 1 मई से खेलने की एनओसी मिल चुकी है, जिससे उनकी आज के मैच में वापसी लगभग तय मानी जा रही है। ऐसे में सूर्यवंशी बनाम स्टार्क का मुकाबला रोमांचक हो सकता है। सूर्यवंशी इस सीजन में शानदार फॉर्म में है और पहले ही जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट, जोश हेजलवुड और पैट कमिंस जैसे दिग्गज गेंदबाजों के खिलाफ आक्रामक बल्लेबाजी कर चुके हैं। मैच से जुड़ी फोटोज…