राजस्थान में 1 मई से घर बैठे जनगणना के लिए पोर्टल खुल गया है। 15 मई तक लोग खुद जनगणना कर सकेंगे। कोई भी https://se.census.gov.in/ पर क्लिक करके 10 मिनट में जनगणना से जुड़े सवालों के जवाब दे सकते हैं। जिन लोगों ने पोर्टल पर खुद जनगणना का ब्यौरा भरा है, उनके घरों पर जनगणना कर्मचारी पुष्टि के लिए जाएंगे। ऑनलाइन भरे गए ब्यौरे की जांच की जाएगी। सीएम भजनलाल शर्मा, राज्यपाल हरिभाउ बागडे ने शुक्रवार को ऑनलाइन पोर्टल पर खुद का ब्यौरा भरकर सेल्फ सेंसस की शुरुआत की। 34 में से 29 सवालों के जवाब भरने हैं पोर्टल पर ऑनलाइन 34 में से 29 सवालों के जवाब देने हैं। 4 सवालों के जवाब जनगणना कर्मचारी जब आपके घर पुष्टि के लिए आएंगे तब भरेंगे। लाइन संख्या, भवन संख्या, मकान संख्या और जनगणना के मकान का वास्तविक उपयोग क्या हो रहा है, इसके जवाब जनगणना कर्मचारी भरेंगे।
