डीडवाना-कुचामन जिले में राज्य सरकार के निर्देश पर ग्राम रथ अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एलईडी वैन के माध्यम से गांव-गांव तक पहुंचाई जा रही है। अभियान में किसानों, पशुपालकों और ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं व कार्यक्रमों से अवगत कराया जा रहा है। ऑडियो-विजुअल प्रस्तुतियों और कला जत्थों के लोक कलाकारों द्वारा आकर्षक तरीके से योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। इसके साथ ही, संध्या चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनी जा रही हैं, जिससे मौके पर ही समाधान की दिशा में पहल हो रही है। गुरुवार को यह ग्राम रथ लाडनूं पंचायत समिति के निम्बी जोधा, मालगांव, गेनाना, बल्दू; नावां के मीण्डा, ढिकरियाखुर्द, शिम्भुपुरा, बरजन; परबतसर के ठठाना, सरगोठ-पदमपुरा, मंडावरा, नारायणपुरा; मकराना के कूकडोद, चांडी, देवरी, सफेदबड़ी तथा डीडवाना क्षेत्र के ठाकरियावास, दूदौली, मामडोदा और रणसीसर जाटान सहित कई गांवों में पहुंचा। यहां ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया।
अभियान के तहत 1 मई को डीडवाना के केराप, गोदरास, बालिया रामसाबास; मकराना के रायथलिया, आसरवा, लोरोली, मनाना; परबतसर के मीठड़ी, लिचाना खारडिया, उलाना; नावा क्षेत्र के सौलाया, श्यामगढ़, राजलिया, दैपुर रघुनाथपुरा तथा लाडनूं के सांवराद, छपारा, बालसमंद और बाकलिया गांवों में ग्राम रथ पहुंचेंगे। प्रशासन का उद्देश्य है कि ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक से अधिक लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें इनका लाभ दिलाया जा सके।
