जोधपुर में शिकारगढ़ रोड पर होटल वेलकम के पास एक स्कूल बस और पिकअप की टक्कर हो गई। बस में सवार 12 बच्चे घायल हो गए, जिनमें 8 लड़कियां और 4 लड़के हैं। घायलों को शहर के मथुरादास माथुर अस्पताल ले जाया गया है। हादसे में शर्मिला पुत्री हनुमाना राम (15) को गंभीर चोट आई है, उसके पैर में फ्रैक्चर हुआ है, बाकि सभी बच्चों का इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार यह बस उचियारडा स्थित एक निजी स्कूल सरस्वती विद्या मंदिर की है। घटना की सूचना मिलने पर एयरपोर्ट थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हादसे में क्षतिग्रस्त हुई पिकअप और स्कूल बस को एयरपोर्ट थाने में रखवा दिया है। हादसे में घायल 8वीं कक्षा के छात्र सिद्दार्थ (12 साल) ने बताया कि बस पलट गई थी लेकिन उसमें निकलने के लिए थोड़ी जगह बची हुई थी, उसी में से सारे बच्चे निकले। उस दौरान हम 20 से 25 बच्चे बस में सवार थे। तेज रफ्तार पिकअप ने बस को पीछे से मारी टक्कर स्कूल संचालक दौलत सिंह ने बताया कि 11.30 बजे स्कूल की छुट्टी हुई थी, 11.35 के बाद बस स्कूल से रवाना हुई। स्कूल से करीब 1 से डेढ़ किलोमीटर दूर टर्न करते समय पीछे से तेज स्पीड में आ रही पिकअप ने टक्कर मार दी। उस वक्त बस में करीब 22 बच्चे बैठे थे। मुझे ड्राइवर ने सूचना दी तो तुरंत घटनास्थल पर पहुंचा और बच्चों को निकलवाकर और बस को सीधा करवाया। इस दौरान12 बच्चों को चोट आई है। इनमें से एक बच्ची के पैर में फ्रैक्चर हुआ है। मैंने तुरंत पुलिस को भी सूचना दे दी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की । मैं बच्चों को लेकर एमडीएम अस्पताल आ गया। घायलों में 8 लड़कियां 4 लड़के हादसे में घायल हुए बच्चों में मानवी पुत्री सहीराम (10 वर्ष), मोनिका पुत्री अशोक (15 साल),आरती पुत्री मोहनराम (12 साल), माया पुत्री हनुमान राम (18 साल), शर्मिला पुत्री हनुमान राम (15 साल), वर्षा और अंजली पुत्री मांगीलाल, वैभव पुत्र सुभाष (7 साल), आयुष पुत्र सुभाष (15 साल ), गरिमा पुत्री प्रकाश (6 साल) , सिद्धार्थ पुत्र सागर राम (12 साल), आयुष पुत्र रावतराम (12 साल) शामिल हैं। देखिए हादसे के फोटोज… — ये खबर भी पढ़ें जोधपुर में बस ने बाइक को मारी टक्कर:पिता के साथ स्कूल से लौट रही दो बेटियां घायल, ड्राइवर फरार जोधपुर के महामंदिर थाना इलाके में नागोरी गेट रोड पर तेज स्पीड सिटी बस ने बाइक सवार को चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार व्यक्ति और उसकी दो बेटियां घायल हो गई। दोनों स्कूल से लौट रही थी। बता दें कि बाइक सवार अपनी दोनों बेटियों को लेकर जा रहा था, अचानक सामने से आ रही सिटी बस ने बाइक को टक्कर मार दी। (पूरी खबर पढ़ें)
