संगरूर में जिला ट्रैफिक पुलिस ने आज गुरु नानक कॉलोनी के 17 सेक्टरों में विशेष अभियान चलाया। इस दौरान करीब 160 वाहनों के चालान काटे गए। यह कार्रवाई डिस्ट्रिक्ट ट्रैफिक इंचार्ज पवन शर्मा के नेतृत्व में की गई। पुलिस ने बुलेट मोटरसाइकिलों, मॉडिफाइड साइलेंसर वाली गाड़ियों और काली जाली लगी कारों के चालान विभिन्न धाराओं के तहत काटे। यह अभियान विशेष रूप से उन वाहनों पर केंद्रित था जो नियमों का उल्लंघन कर रहे थे। लोगों ने की थी शिकायत ट्रैफिक इंचार्ज पवन शर्मा ने बताया कि उन्हें मोहल्ले के निवासियों से शिकायतें मिली थीं। लोगों ने बताया था कि कुछ बच्चे यहां पढ़ाई के बजाय बेवजह घूमते रहते हैं, जिससे परेशानी होती है। इन्हीं शिकायतों के आधार पर यह चेकपॉइंट लगाया गया। ट्रैफिक पुलिस बोली-नाबालिंगों को न दें वाहन शर्मा ने यह भी बताया कि पुलिस ने कुछ नाबालिग बच्चों के माता-पिता से बात की है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे बिना लाइसेंस वाले या नाबालिग बच्चों को मोटरसाइकिल या कार न दें। इसके बजाय, उन्हें स्कूल या ट्यूशन खुद छोड़ें।
