फरीदकोट में कोटकपूरा के नजदीक अमृतसर-बठिंडा नेशनल हाईवे पर दो ट्रालों के बीच हुई भीषण टक्कर में एक ट्राला ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान छैलू राम निवासी बीकानेर (राजस्थान) के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही सिटी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। साथ ही मृतक के परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार यह हादसा मंगलवार सुबह कोटकपूरा के पास नेशनल हाईवे पर पुल के पास हुआ। परिवार के बयान पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी-जांच अधिकारी बठिंडा की ओर से आ रहे दो ट्राले आगे-पीछे चल रहे थे। पुल की ढलान पर पीछे आ रहे ट्राले के ड्राइवर को अचानक नींद आ गई, जिसके चलते वह वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और आगे चल रहे ट्राले से जा टकराया। दूसरे ट्राले के ड्राइवर बीका लाल ने बताया कि वे दोनों बीकानेर से सामान लेकर आ रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। इस मामले की जांच कर रहे थाना सिटी के एएसआई सतीश कुमार ने बताया कि पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है और उनके पहुंचने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।