Gold Rate Today: सोने की कीमत में गिरावट देखी जा रही है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोमवार दोपहर सोने का भाव 0.29 फीसदी या 450 रुपये की गिरावट के साथ 1,52,249 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा है। वहीं, चांदी का घरेलू वायदा भाव 0.67 फीसदी या 1636 रुपये की गिरावट के साथ 2,43,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा है। अमेरिका-ईरान के बीच पीस टॉक नहीं होने से निवेशक बिकवाली कर रहे हैं। इससे कीमतों में गिरावट आ रही है।
