प्रतापगढ़ जिले में पत्थरों से भरे ट्रॉले ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इसके बाद ट्रॉला बेकाबू होकर पलट गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वहीं, ट्रॉला पलटने से उसमें भरे पत्थर बिखर गए, जिनके नीचे दबने से एक महिला की भी मौत हो गई। हादसा नेशनल हाईवे-56 पर सुहागपुरा थाना क्षेत्र के कचोटिया गांव की सरकारी स्कूल के सामने रविवार सुबह करीब 8 बजे हुआ। हादसे के बाद ट्रॉला ड्राइवर मौके से फरार हो गया। क्रेन के जरिए ट्रॉले को हटवाया गया। पुलिस ने फरार ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है। पहले देखें, हादसे से जुड़ी PHOTOS… पत्थर हटाकर महिला को बाहर निकाला एसएचओ मनीष कुमार वैष्णव ने बताया- ट्रॉला बांसवाड़ा से पत्थर भरकर प्रतापगढ़ की तरफ जा रहा था। लखमा खेड़ी निवासी गंगाराम मीणा (32) पुत्र कालूराम बाइक लेकर सामने से आ रहा था। उसके गांव से करीब 3 किमी दूर ही ट्रॉले ने बाइक को सामने से टक्कर मार दी और बेकाबू होकर सड़क किनारे पलट गया। इसी दौरान हंगरी खेड़ा निवासी कृपा मीणा (22) पत्नी दिनेश मीणा खेतों में गायों को पानी पिलाकर घर लौट रही थी। सड़क पर अचानक ट्रॉला पलटने से उसमें भरे पत्थरों के नीचे वह दब गई। सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर इकट्‌ठा हो गए। उन्होंने सुहागपुरा पुलिस और एंबुलेंस को सूचित किया। राहत कार्य के दौरान पत्थर हटाकर कृपा को बाहर निकाला गया। दोनों को एंबुलेंस से प्रतापगढ़ जिला अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। दोनों के शव बुरी तरह क्षत विक्षत हो गए थे। पिता के घर रह रही थी महिला कृपा की शादी करीब तीन साल पहले हुई थी। वह चार बहनों में सबसे छोटी थी। उसका कोई भाई नहीं था। वह पति दिनेश के साथ पिता के घर पर रह रही थी। वहीं गंगाराम के ससुर भेरुलाल ने बताया- गंगाराम के अंकल की लड़की की शादी थी। इसकी खरीदारी करने के लिए वह प्रतापगढ़ जा रहा था। गंगाराम के 10 साल का बेटा और 7 साल की बेटी है। वह मजदूरी करता था। गंगाराम के 6 भाई-बहन हैं। गंगाराम दूसरे नंबर का था। … एक्सीडेंट की ये खबरें भी पढ़ें… तेज रफ्तार कार चार बार पलटी, तीन दोस्तों की मौत:15 फीट दूर खेत में गिरी, परखच्चे उड़े; प्रत्यक्षदर्शी बोला-एक घंटे बाद मिला तीसरा शव झुंझुनूं जिले में तेज रफ्तार कार पलटने से तीन दोस्तों की मौत हो गई। वहीं कार चला रहा युवक गंभीर घायल हो गया। हादसा धनूरी थाना में झुंझुनूं-मंड्रेला रोड पर शनिवार देर रात 1 बजे हुआ। (यहां पढ़ें पूरी खबर) थार की टक्कर से घिसटती गई बाइक, 3 की मौत:जोरदार टक्कर के कारण गाड़ी के एयरबैग तक खुले, आरोपी ड्राइवर फरार अजमेर जिले के अरांई में थार ने एक बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में मां-बेटे सहित तीन लोगों की मौत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि थार का भी अगला हिस्सा बुरी तरह डैमेज हो गया। (यहां पढ़ें पूरी खबर) रोडवेज बस ने 8 साल की बच्ची को कुचला, मौत:खेलते हुए सड़क पर पहुंची, पिछले टायर के नीचे फंसी भरतपुर के नदबई ब्लॉक के टोहिला गांव में तेज रफ्तार रोडवेज बस ने 8 साल की बच्ची को कुचल दिया। बच्ची बस के पिछले टायर के नीचे फंस गई। बच्ची माता-पिता के साथ मामा की शादी में शामिल होने आई थी। (यहां पढ़ें पूरी खबर)