‘उदयपुर फाइल्स’ से जुड़े वीडियो कांड के बाद अब एक कथित ऑडियो से फिर चर्चाएं तेज हो गई हैं। ये ऑडियो एक बीजेपी पदाधिकारी का बताया जा रहा है। इस ऑडियो के सामने आने के बाद बीजेपी के जिला मंत्री ने सूरजपोल थाने में परिवाद पेश किया है। स मामले में कानूनी कार्रवाई करने और ऑडियो को फैलने से रोकने की मांग की है। पूरा मामला 2 दिन पुराना बताया जा रहा है। दरअसल, बीजेपी के शहर जिला मंत्री तुषार मेहता पार्टी कार्यालय में मौजूद थे। वहां वे किसी से अनौपचारिक रूप उदयपुर फाइल्स के जुड़े मुद्दे पर चर्चा कर रहे थे। इसी दौरान किसी कार्यकर्ता ने उनकी बातों को रिकॉर्ड कर लिया। इस ऑडियो में मेहता उदयपुर फाइल्स से जुड़े तथाकथित नेताओं और पूरे मामले को मैनेज करने को लेकर बातचीत कर रहे थे। अब इसी रिकॉर्डिंग को लेकर पार्टी के भीतर खींचतान शुरू हो गई है। जिला मंत्री बोले- छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश हो रही मामले को लेकर जिला मंत्री तुषार मेहता ने का कहना है कि मेरी सामाजिक और मानसिक छवि को जानबूझकर नुकसान पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। पार्टी का दूसरा धड़ा सक्रिया हुआ वहीं, ऑडियो सामने आने के बाद पार्टी का दूसरा धड़ा पूरी तरह सक्रिय हो गया है। चर्चा है कि इस गुट ने शहर विधायक के साथ मिलकर प्रदेश प्रभारी समेत अन्य बड़े पदाधिकारियों से मुलाकात की है। उन्होंने संगठन के मुखिया को लेकर अपनी शिकायत दर्ज कराई है। हालांकि, नेताओं ने आधिकारिक तौर पर इसे केवल संगठन की एक सामान्य बैठक बताया है। कुछ भी खुलकर बोलने से इनकार कर दिया है। चर्चा है कि दूसरा गुट अब आर-पार की लड़ाई के मूड में है। इस गुट ने प्रदेश प्रभारी राधामोहन दास अग्रवाल, प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सैनी और प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच को लिखित में शिकायत सौंपी है। नेताओं का कहना है कि इन विवादों के बाद जनता के बीच पार्टी की छवि खराब हो रही है। ‘डर्टी फाइल्स’ से लोगों में अच्छा मैसेज नहीं जा रहा नाराज नेताओं ने संगठन के सामने तर्क दिया कि ‘डर्टी फाइल्स’ के बाद आमजन में अच्छा मैसेज नहीं जा रहा है। चार्जशीट में भी महिला नेता के वीडियो असली पाए गए हैं। इसके बावजूद उन्हें पार्टी के कार्यक्रमों में लगातार बुलाया जा रहा है। नेताओं ने सवाल उठाया कि आखिर पार्टी की तरफ से अब तक किसी पर कोई ठोस कार्रवाई क्यों नहीं की गई? इस पूरे विवाद पर प्रदेश प्रभारी राधामोहन दास अग्रवाल ने नाराज नेताओं से कहा है कि पूरा मामला संज्ञान में है। फिलहाल सभी लोग मिलकर पार्टी के हित में काम करें। संगठन की नजरें चारों तरफ हैं। समय आने पर उचित कार्रवाई जरूर की जाएगी। शिकायत करने वाले इस समूह में शहर विधायक ताराचंद जैन के साथ पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त सिंह चौहान, अतुल चंडालिया, किरण जैन, रेखा उंटवाल, अनिल सिंघल, आकाश वागरेचा, दीपक बोल्या, नीरज अग्निहोत्री, गजेंद्र भंडारी और ललित तलेसरा शामिल थे। ये भी पढ़ें… उदयपुर फाइल्स पर 44 दिन बाद चार्जशीट पेश:पुलिस ने हिडन कैमरा लगी डिजिटल घड़ी बरामद की, एआई जेनरेटेड वीडियो के नहीं मिले सबूत उदयपुर में भाजपा नेता के साथ ब्लैकमेलिंग मामले में पुलिस ने ‘उदयपुर फाइल्स’ में जांच पूरी कर ली है। आरोपी विशाल गुर्जर के खिलाफ पुलिस ने महज 44 दिन में ही अदालत में चार्जशीट पेश कर दी। इस हाईप्रोफाइल मामले में पुलिस ने काफी तेजी दिखाते हुए सारे सबूत जुटाए और उन्हें कोर्ट के सामने रख दिया है। (पूरी खबर पढ़ें)
