जयपुर में शनिवार दोपहर ओवर स्पीड कार ने कहर मचाया। ओवर स्पीड कार ने तीन कारों को टक्कर मार क्षतिग्रस्त कर दिया। टक्कर मारते हुए एक कार को 15 फीट तक घसीटते हुए ले गई। वैशाली नगर थाना पुलिस ने क्षतिग्रस्त कारों को रोड किनारे खड़ा करवाया। पुलिस ने हादसे में किसी के हाताहत होने की बात से इनकार किया है। पुलिस ने बताया- हादसा दोपहर करीब 2:45 बजे वैशाली नगर थाने से कुछ दूरी पर हुआ। ओवर स्पीड से आ रही कार ने रोड साइड में खड़ी एक कार को पीछे से टक्कर मारी। टक्कर इतनी तेजी थी कि ओवर स्पीड कार उसे अपने साथ करीब 15 फीट तक घसीट ले गई। इसके साथ ही दो ओर कार को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। एक्सीडेंट की सूचना पर वैशाली नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कारों को रोड किनारे खड़ा करवाया। हादसे में किसी के चोटिल होने से इनकार किया गया है। पुलिस जांच में कार के ब्रेक नहीं लगने के कारण एक्सीडेंट होना सामने आया है।
