अनाज मंडी से गेहूं की बोरियों की लिफ्टिंग न होने के चलते फिरोजपुर-फाजिल्का हाईवे जाम कर दिया गया है। इससे वाहनों की लंबी कतारें लग गई। आढ़ती, ट्रक ऑपरेटर व किसान यूनियन के नेताओं का आरोप है कि ट्रक ऑपरेटरों को लंबे रूट के जरिए गेहूं की ढुलाई करने के लिए कहा जा रहा है। हालांकि किराया कम दिया जा रहा है। इसके चलते प्रशासन पर सुनवाई नहीं करने के आरोप लगाते हुए रोष पाया जा रहा है । किसान नेता हरपाल सिंह ने बताया कि पिछले कई दिनों से आढ़ती और ट्रक ऑपरेटरों द्वारा प्रशासन के साथ संपर्क किया जा चुका है। लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा। किसान का गेहूं अनाज मंडियों में पड़ा है। आढ़तियों ने बताया कि 17 अप्रैल से फसल की खरीद की जा चुकी है। हालांकि एक भी गेहूं का बैग लिफ्ट नहीं हुआ है। नए रूट पर गड्‌ढों के कारण हादसों का खतरा उधर, ट्रक आप्रेटरों का कहना है कि ट्रक में गेहूं लिफ्टिंग के दौरान माल लोड कर नए किले से कड़मा और कड़मा से नंद जाना है। वहां गोदाम में माल लेकर जाना है। वह 10 फीट चौड़ी सड़क का रूट है, जिसमें काफी गड्ढे है। इस रूट पर दो गांव आते है एक नया किला और दूसरा कड़मा, जहां पिछले सीजन के दौरान हादसे हुए थे और मौत हो गई थी। पंचायतें नहीं गुजरने दे रही भारी वाहन दोनों गांवों की पंचायत ने प्रस्ताव पारित किया है कि उनके गांवों से भारी वाहन नहीं गुजरने दिए जाएंगे। जिसके चलते प्रशासन ने रूट बदल कर ज्यादा लंबा कर दिया है। लेकिन किराया बढ़ाया नहीं । जिसके चलते माल लिफ्ट नहीं किया जा रहा । उन्होंने कहा कि जबतक उनकी मांगे पूरी नहीं होंगी उनका रोष प्रदर्शन जारी रहेगा । उधर हाईवे जाम होता देख पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा है जिनके द्वारा मामले को सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है।