करौली में महिला आरक्षण विधेयक को लेकर सियासी पारा चढ़ गया है। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में कांग्रेस नेताओं ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि महिला आरक्षण के नाम पर जनता को भ्रमित किया जा रहा है। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष घनश्याम महर की अध्यक्षता में हुई इस प्रेस वार्ता में पीसीसी ऑब्जर्वर गीता खटाना ने कहा कि भाजपा महिला आरक्षण को लेकर स्पष्ट रुख नहीं अपना रही है। उनका आरोप था कि भाजपा इस मुद्दे का इस्तेमाल केवल राजनीतिक लाभ के लिए कर रही है और परिसीमन को भी चुनावी रणनीति के तहत साधने की कोशिश हो रही है।
कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि महिलाओं को वास्तविक प्रतिनिधित्व देने के बजाय उन्हें सिर्फ आश्वासन दिया जा रहा है। उन्होंने इसे “राजनीतिक एजेंडा” करार देते हुए कहा कि सरकार को इस मुद्दे पर पारदर्शिता दिखानी चाहिए। प्रेस वार्ता में पीसीसी सदस्य भूपेंद्र भारद्वाज, पूर्व जिला अध्यक्ष अलका मीणा, दीपेंद्र राजावत सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

You missed