पाली में दैनिक भास्कर के गरबा महोत्सव के दूसरे दिन बुधवार को शहर के जोधपुर रोड पर होटल सिद्धार्थ का ग्राउंड शहरवासियों से खचाखच भरा नजर आया। कोई गुजराती तो कोई राजस्थानी ड्रेस के गेटअप में यहां पहुंचा। डीजे पर बज रहे गुजराती गरबा गीतों पर शहरवासी जमकर गरबा खेलते नजर आए। एंकर चारू शर्मा और शैलेन्द्र व्यास ने अपनी एंकरिंग से गरबा महोत्सव में चार चांद लगाने का काम किया। इससे पहले एसपी आदर्श सिंधु ने मां अम्बे की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का आगाज किया। ये होंगे प्रायोजक
दैनिक भास्कर के यूनिट हेड अजय सैनी ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य प्रायोजक बीसीएम ग्रुप वेन्यू, होटल सिद्धार्थ, सहयोगी एमडी प्रॉपर्टी, दिव्या ग्राफिक, श्री श्याम गरबा ग्रुप, फादर्स चिल्ड्रन स्कूल, बलाड़ फैब्रिक, जय अंबे रिसोर्ट, देवड़ा हुंडई, राहुल पेट्रो नेट, उगम ईट, मेड़तिया स्वीट होम, कान्हा फैशन, रामदेव टेंट हाउस, श्रीराम सिक्योरिटी, आरके 16-16 ग्रुप, टिनी टच मेमोरीज, मानवी ब्यूटी पार्लर एंड गरबा ड्रेसेज होंगे। इस महोत्सव के लिए श्री श्याम ग्रुप द्वारा आदर्श नगर स्थित फादर्स चिल्ड्रन स्कूल में शाम 5 से रात 8 बजे तक एक्सपर्ट प्रदीप जाम, हेमंत जलवाणिया ने गरबा का प्रशिक्षण दिया।
