दिल्ली में IRS अधिकारी की बेटी की हत्या और अलवर में दुष्कर्म के आरोपी राहुल मीणा को पुलिस ने द्वारका के एक होटल से गिरफ्तार कर लिया है. नौकरी से निकाले जाने के बदले की भावना से उसने इस वारदात को अंजाम दिया. पुलिस ने उसके पिता सहित 6 सहयोगियों को भी हिरासत में लिया है.
