झुंझुनूं जिला मुख्यालय पर बुधवार को सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स ने अपनी विभिन्न मांगों और ड्यूटी आवंटन में हो रही कथित अनियमितताओं पर जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि आपदा प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण कार्य में भी चहेतों को तवज्जो दी जा रही है। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के जिला सचिव मंडल सदस्य महिपाल पूनिया ने कहा कि प्रशासन की कार्यप्रणाली से स्वयंसेवकों में असंतोष है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वर्ष 2025 बैच के सभी प्रशिक्षित स्वयंसेवकों को रोटेशन प्रणाली के आधार पर ड्यूटी दी जानी चाहिए ताकि किसी भी वॉलंटियर के साथ भेदभाव न हो। ये रहे मौजूद कलेक्ट्रेट परिसर में हुए इस प्रदर्शन के दौरान अमन भालोठिया, अजय कुमार, सौरव कल्याण, अनिता और सपना सहित भारी संख्या में वॉलंटियर्स मौजूद थे। साथ ही विजेंद्र कुमार सैनी, महेश सैनी, सुरेश कुमार, वीरेंद्र सिंह, मोहम्मद इरफान, प्रियंका कुमारी, सुनील कुमार, मनोज कुमार, नाजिम गुर्जर, विजय कुमार, पंकज सैनी, रविन्द्र थ्योरी, पवन कुमार, परविन्द्र, हेमंत, मुकेश कुमार, राजकुमार और बंटी सैनी मौजूद रहे।