केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। ऐसा पहली बार हुआ, जब अप्रैल में रिजल्ट जारी किया गया है। भीलवाड़ा में कई होनहारों ने 90 प्रतिशत से ज्यादा मार्क्स हासिल किए। ऐप पर फोटो और नाम पब्लिश किया जाएगा। भीलवाड़ा में डॉक्टर राजा साध और डॉक्टर मंजू वैष्णव की बेटी अलास्का के 97 प्रतिशत मार्क्स आए हैं। अलास्का भी डॉक्टर बनना चाहती है। भीलवाड़ा के शिवांश गुप्ता के 96.83 प्रतिशत मार्क्स आए हैं। शिवांश के माता पिता गिर्राज और रचना, मेडिकल डिवाइस का व्यापार करते हैं। भीलवाड़ा जिले के स्टूडेंट्स 95 प्रतिशत से ज्यादा नंबर लाने पर वॉट्सऐप नंबर 9828146420 पर अपनी फोटो के साथ नाम, पिता का नाम, मार्कशीट की फोटो शेयर करें।
