जलालाबाद के सुखेरा बोदला गांव के पास दो पेंटरों के साथ लूटपाट का मामला सामने आया है। पेंटिंग का काम करने वाले दो युवक काम की पेमेंट लेकर वापस लौट रहे थे कि गांव सुखेरा बोदला के पास कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया। आरोपियों ने दोनों से मारपीट करते हुए हजारों की नगदी और मोबाइल छीन फरार हो गए । इलाके के लोग मौके पर इकट्ठे हुए और सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस कर्मियों ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित राज कुमार ने बताया कि वह गांव चक्क आराईयांवाला के रहने वाले है। आज वह अपने साथी सुखचैन सिंह के साथ अपने काम की पेमेंट लेकर लौट रहे थे कि जब सुखेरा बोदला गांव के पास नहर ब्रिज के पास पहुंचे तो उन्हें कुछ अज्ञात लोगों ने उन्हें घेर लिया। इस दौरान न सिर्फ उनसे मारपीट की गई ब्लकि साढ़े 11 हजार की नगदी और मोबाइल छीन लिए । शोर मचाने पर गांव के लोग एकत्र हुए है और मौके पर पुलिस को बुलाया गया है। मामले में इंसाफ की मांग की जा रही है। सरपंच बोले-शरारती तत्व कर रहे वारदात जसविंदर सिंह पप्पू सरपंच ने बताया कि उनके गांव में कुछ शरारती अनसर है जो इलाके में दहशत फैला रहे है । जिस दौरान बाहर से भी कुछ लोग आकर ऐसी घटनाओं को अंजाम दे रहे है । लेकिन आज की इस घटना को लेकर उन्होंने कहा कि जब उन्होंने गांव के उक्त युवक के घर पहुंच कर इस बात का विरोध किया तो उनके साथ भी झगड़ा करने का प्रयास किया गया। पुलिस को मौके पर बुलाया गया है । मामले में सख्त कार्यवाही की मांग की जा रही है। पुलिस बोली-मामले की जांच जारी उधर घुबाया पुलिस चौकी के इंचार्ज गुरनाम सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिलने के बाद वह मौके पर पहुंचे । हालांकि 112 पर शिकायत मिलने पर भी पुलिस टीम पहुंची थी। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। फिलहाल उनके द्वारा अपनी रिपोर्ट थाना सदर जलालाबाद पुलिस को दे दी है।