फरीदकोट से मोरी गेट के पास एक ब्लॉगर पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। घटना मंगलवार करीब 10 बजे की है। उस समय यह ब्लॉगर वीडियो बना रहा था कि उस पर कुछ लोगों ने हमला कर उसे बुरी तरह पीट दिया। घायल युवक को इलाज के लिए गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल की पहचान डोगर बस्ती निवासी प्रिंस के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, जब वह अपने काम के सिलसिले में वीडियो बना रहा था, तभी कुछ लोगों ने उस पर हमला कर दिया और उसकी बेरहमी से पिटाई की। इस संबंध में बात करते हुए घायल प्रिंस ने बताया कि वह रोजाना की तरह अपने काम के लिए वीडियो बनाने गया था, लेकिन कुछ लोगों ने उस पर हमला कर दिया। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की हमले में उसे काफी चोटें आई हैं और उसने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, प्रिंस के साथियों ने बताया कि वह सोशल मीडिया पर वीडियो बनाकर अपना गुजारा करता है, लेकिन कुछ लोगों ने उस पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। उन्होंने कहा कि पंजाब में आए दिन इस तरह की घटनाएं हो रही हैं और पुलिस को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। इस मामले में डीएसपी तरलोचन सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा अस्पताल में उपचाराधीन ब्लॉगर का बयान दर्ज किया जा रहा है और उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।