पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने लुधियाना शहरी की कार्यकारिणी घोषित कर दी है। कार्यकारिणी में संजय तलवाड़ जिला प्रधान समेत कुल पदाधिकारी व 59 सदस्य होंगे। पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर शाम सुंदर मल्होत्रा को फिर से पार्टी का उपप्रधान बनाया गया है। वहीं कंवलजीत सिंह बॉबी को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। जिला कार्यकारिणी में 11 उपाध्यक्ष, 15 महासचिव व 25 महासचिव नियुक्त किए गए हैं। इसके अलावा एक कोषाध्यक्ष, तीन स्पोक्सपर्शन, एक मीडिया कोऑर्डिनेटर व एक सोशल मीडिया कोऑर्डिटर बनाया गया है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग संगठन को मजबूत करने के लिए सभी जिलों की कार्यकारिणियों का गठन कर रहे हैं। पार्टी विधानसभा चुनाव से पूर्व संगठन को पूरी तरह से मजबूत कर रही है। राजा वड़िंग का कहना है पार्टी ने पहले फेज में जिला अध्यक्षों को नियुक्त किया था और अब उनकी कार्यकारिणी का गठन किया गया है। इसमें बुजुर्गों के साथ युवाओं को भी स्थान दिया गया है। विधानसभा चुनाव में शहरी सीटें जीतना लक्ष्य जिला प्रधान संजय तलवाड़ ने कहा कि पार्टी 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। उनका कहना है कि पार्टी ने अपना संगठनात्मक ढांचा गठित कर दिया है। ब्लॉक से लेकर जिला स्तर तक सभी पदाधिकारी नियुक्त कर दिए हैं। जल्दी ही सभी को चुनाव संबंधी जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। संजय तलवाड़ ने कहा कि नव नियुक्त पदाधिकारियों की जल्दी एक बैठक की जाएगी और उसमें सभी विधानसभा चुनाव की जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। तलवाड़ ने कहा कि पार्टी का मकसद लुधियाना शहर की सभी सात सीटों को जीतना है। इसके लिए सभी मिलकर काम करेंगे।
