बारावरदा क्षेत्र के परंपरागत जैन मंदिर में 18वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर बंबोरिया परिवार की ओर से भव्य धार्मिक आयोजन किया गया, जिसमें विधि-विधान और मंत्रोच्चारण के साथ मंदिर के शिखर पर ध्वजा चढ़ाई गई। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के सकल जैन समाज के श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। आयोजन के तहत महाआरती का भी आयोजन किया गया, जिसमें सभी उपस्थित श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। ध्वजारोहण के दौरान मंदिर परिसर में धार्मिक माहौल रहा। इस अवसर पर क्षेत्र के गांवों की सुख-समृद्धि, शांति और कल्याण के लिए विशेष प्रार्थनाएं की गईं। कार्यक्रम में बंबोरिया परिवार के सदस्य महिपाल बंबोरिया, दिलीप, सतीश, मनीष बंबोरिया, राजू बंबोरिया, मोहित बंबोरिया सहित जैन समाज के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।