झुंझुनूं में एसीबी कार्रवाई के दौरान कॉन्स्टेबल थाने की सरकारी गाड़ी लेकर फरार हो गया। उसको पकड़ने के लिए एसीबी टीम का एक कर्मचारी फिल्मी अंदाज में गाड़ी का गेट पकड़कर लटक गया। कॉन्स्टेबल ने सड़क किनारे खड़ी एक कार से सटाकर अपनी गाड़ी निकाली, जिससे एसीबी का कर्मचारी टकराकर नीचे गिरगया और गंभीर रूप से घायल हो गया। दरअसल जयपुर एसीबी की टीम ने चिड़ावा थाने के बाहर कॉन्स्टेबल को ट्रैप करने के लिए जाल बिछाया था। कार्रवाई की भनक लगते ही वह फरार हो गया। मामला शुक्रवार दोहपर चिड़ावा थाने का है। सूत्रों के अनुसार चिड़ावा थाने के ड्राइवर कॉन्स्टेबल अनिल कुमार ने किसी मामले में रिश्वत मांगी थी। परिवादी ने एसीबी से इसकी शिकायत कर दी। सत्यापन के बाद जयपुर से एसीबी की टीम डीएसपी सुरेंद्र पंचौली के नेतृत्व में कार्रवाई के लिए चिड़ावा पहुंची। एसीबी की टीम को देखकर भागा कॉन्स्टेबल कॉन्स्टेबल अनिल कुमार ने परिवादी को पैसे देने के लिए थाने के पास बुलाया। कॉन्स्टेबल दोपहर 1 बजकर 20 मिनट पर थाने के पास पैसे लेने पहुंचा। 1 बजकर 25 मिनट पर जब एसीबी ने उसे घेरने की कोशिश की तो उसे कार्रवाई की भनक लग गई। एसीबी की टीम को देखते ही अनिल कुमार थाने की जीप लेकर चिड़ावा बाईपास की तरफ भागा। जीप के गेट पर चढ़ा एसीबी का कर्मचाीर
कॉन्स्टेबल के भागते ही सामने सड़क पर खड़े एसीबी टीम के दो कर्मचारी फौरन रास्ते से हट गए। वहीं एसीबी टीम का एक कर्मचारी लक्ष्मी नारायण जीप के ड्राइवर साइड की ओर चढ़ गया। थाने से 250 मीटर दूर लक्ष्मी नारायण सड़क पर खड़ी एक कार से टकराकर नीचे गया। लक्ष्मी नारायण के पैर, सीने और चेहरे पर चोट लग गई। वहीं कार के पीछे का कांच भी टूट गया। एसीबी टीम के अन्य कर्मचारी कॉस्टेबल के पीछे दौड़े, लेकिन कॉन्स्टेबल अनिल कुमार फरार हो गया।
एसीबी कर्मचारी झुंझुनूं रेफर
कॉन्स्टेबल को पकड़ने के लिए थाने से कई पुलिसकर्मी और एसीबी की टीम निकली है। घायल एसीबी टीम के कर्मचारी लक्ष्मी नारायण को एंबुलेंस की मदद से चिड़ावा के उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से गंभीर हालत में झुंझुनूं रेफर कर दिया। फरार कॉन्स्टेबल की तलाश में जुटी पुलिस चिड़ावा थाना अधिकारी कैलाश चंद्र ने कहा कि जयपुर से एसीबी की टीम आई है। कार्रवाई क्या चल रही है, इसकी जानकारी अभी नहीं दे सकते हैं। एसीबी के अधिकारी ही आगे की जानकारी देंगे। वहीं एसीबी की टीम के अधिकारियों ने उच्च अधिकारियों को घटना की जानकारी दी है। फरार कॉन्स्टेबल की तलाश में पुलिस टीम जुटी है। एसीबी डीएसपी बोले- थाने की जीप बरामद
एसीबी डीएसपी सुरेंद्र पंचोली ने बताया- लकड़ियों का अवैध परिवहन करने वाली गाड़ी के ड्राइवर से चिड़ावा थाने का कॉन्स्टेबल अनिल कुमार बार-बार रिश्वत की मांग रहा था। वेरिफिकेश के बाद शुक्रवार को टीम कार्रवाई के लिए पहुंची थी। शिकायत करने वाले ने अनिल कुमार को पैसे दे दिए। पैसे लेने के बाद अनिल ने जीप में बैठ गया और 151 के आरोपियों के मेडिकल और पेशी पर ले जाने के लिए जीप को घुमाकर थाने की साइड लगाया। जैसे ही एसीबी की टीम आगे बढ़ी तो अनिल कुमार गाड़ी को रिवर्स ले गया। इसके बाद चिड़ावा बाईपास की ओर दौड़ाना शुरू कर दिया। इस दौरान कॉन्स्टेबल लक्ष्मीनारायण गेट से लटक गए। टीम ने गाड़ी को बरामद कर लिया है। अनिल कुमार की तलाश की जा रही है। … यह खबर भी पढ़ें रिश्वत के पैसे लेकर भागा अधिकारी,खाली प्लॉट में फेंके,VIDEO:पीछे-पीछे दौड़े ACB अफसर; AEN के लिए 30 हजार की घूस मांगी थी एंटी करप्शन ब्यूरो( ACB) की टीम को देखकर अजमेर डिस्कॉम का अधिकारी घूस के पैसे लेकर भाग गया। उसको पकड़ने के लिए एसीबी अधिकारी पीछे-पीछे दौड़े। इस दौरान बिजली अधिकारी ने रिश्वत के पैसे खाली प्लॉट में फेंक दिए। (पढ़ें पूरी खबर)